ताज नगरी के फाइव स्टार होटल में हाई-प्रोफाइल चोरी, पुलिस जांच में जुटी

आगरा। ताजगंज क्षेत्र स्थित फाइव स्टार होटल डबल ट्री बाय हिल्टन में एक हाई-प्रोफाइल चोरी की वारदात सामने आई है। इंदौर निवासी श्वेता शर्मा ने होटल स्टाफ पर लाखों रुपये के आभूषण चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया है।

Nov 11, 2025 - 20:38
 0
ताज नगरी के फाइव स्टार होटल में हाई-प्रोफाइल चोरी, पुलिस जांच में जुटी
इमेज फोटो

शादी में आई महिला के साथ वारदात, होटल के कमरे से करीब 10 लाख की ज्वेलरी गायब

आगरा। ताजगंज क्षेत्र स्थित फाइव स्टार होटल डबल ट्री बाय हिल्टन में एक हाई-प्रोफाइल चोरी की वारदात सामने आई है। इंदौर निवासी श्वेता शर्मा ने होटल स्टाफ पर लाखों रुपये के आभूषण चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार श्वेता शर्मा ओसियन पार्क एच ब्लॉक, इंदौर की रहने वाली हैं। वह पांच नवंबर को आगरा में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए होटल में ठहरी थीं। उनके लिए कमरा नंबर 3237 बुक किया गया था, जबकि सात नवंबर को उनका चेक-आउट निर्धारित था।

श्वेता के मुताबिक उन्होंने अपने तीन हीरे की अंगूठियां और एक चांदी की अंगूठी, जिनकी कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है, तकिए के नीचे रख दी थीं। इसी बीच वह अपने परिचित से मिलने सामने के कमरा  नंबर 3230 में चली गईं। जब वापस लौटीं तो देखा कि कमरे से सभी कीमती अंगूठियां गायब थीं। महिला ने आशंका जताई कि होटल के हाउसकीपिंग स्टाफ की एक महिला और एक युवक ने बिना अनुमति कमरे का दरवाजा खोलकर सामान को बाहर निकालते समय अंगूठियां चोरी की हैं।

घटना की सूचना मिलते ही ताजगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों होटल कर्मचारियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होटल प्रबंधन ने भी आंतरिक जांच का भरोसा दिया है। यह मामला शहर के नामी होटल में सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर बड़े सवाल खड़े करता है।