आगरा-शमसाबाद रोड पर भीषण हादसा, ईको गाड़ी डिवाइडर से टकराई, आठ घायल, दो की हालत नाजुक

आगरा। शमसाबाद क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें ईको गाड़ी डिवाइडर से टकराने पर आठ लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना देर रात आगरा-शमसाबाद रोड स्थित वाकलपुर पेट्रोल पंप के पास हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Dec 5, 2025 - 10:37
 0
आगरा-शमसाबाद रोड पर भीषण हादसा, ईको गाड़ी डिवाइडर से टकराई, आठ घायल, दो की हालत नाजुक
डिवाइडर से टकराई ईको वेन।

आगरा। शमसाबाद क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें ईको गाड़ी डिवाइडर से टकराने पर आठ लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना देर रात आगरा-शमसाबाद रोड स्थित वाकलपुर पेट्रोल पंप के पास हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

डायल 112 पर सूचना मिलते ही शमसाबाद थाना पुलिस और पीआरवी 6162 टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच के बाद पता चला कि ईको गाड़ी शमसाबाद से आगरा की ओर जा रही थी, जिसे अनिल कुमार तिवारी पुत्र ओमप्रकाश तिवारी चला रहे थे। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया कि चालक कथित रूप से शराब के नशे में था, जिसके चलते उसने वाहन पर संतुलन खो दिया और गाड़ी तेज रफ्तार में डिवाइडर से जा टकराई।

हादसे में ईको में सवार सभी आठ लोग घायल हो गए। सभी घायल फिरोजाबाद जिले के थाना पचोखरा अंतर्गत एटा सलेमपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। घायलों की पहचान 29 वर्षीय जीतू, 34 वर्षीय पवन, 15 वर्षीय देवा, 21 वर्षीय विशाल, विष्णु, दुर्गपाल, कृष्णकान्त त्यागी और भूरी सिंह के रूप में हुई है।

दुर्गपाल और कृष्णकान्त त्यागी की हालत गंभीर बताई जा रही है। शमसाबाद थाना प्रभारी पवन कुमार सैनी ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा रेफर किया गया है। हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त ईको वाहन को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप की भी पुष्टि की जा रही है।