आगरा में सविता-सेन समाज के सैकड़ों लोगों ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन
आगरा में सोमवार को समाजवादी पर्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास और जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में सविता-सेन समाज के सैकड़ों लोगों ने बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
आगरा। समाजवादी पार्टी कार्यालय, आगरा पर आयोजित महत्वपूर्ण राजनीतिक कार्यक्रम में सविता सेन समाज के सैकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का संयुक्त नेतृत्व महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास एवं जिला अध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा ने किया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा कि आगरा की राजनीति अब निर्णायक मोड़ पर है और जनता परिवर्तन के लिए पूरी तरह तैयार है। समाजवादी पार्टी ही पिछड़े वर्ग, दलित, अल्पसंख्यक और मेहनतकश समाज की सच्ची प्रतिनिधि है और आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी।
जिला अध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा ने कहा कि सविता-सेन समाज का समाजवादी पार्टी से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि अब लोग जाति या भ्रम नहीं, बल्कि नीति, नीयत और नेतृत्व के आधार पर निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि यह शक्ति आने वाले चुनावों में निर्णायक साबित होगी।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री विनोद सविता ने कहा कि सविता-सेन समाज अब पूरी तरह जागरूक है और समाजवादी पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने शब्बीर अब्बास और उदल सिंह कुशवाहा के नेतृत्व की खुले मंच से सराहना की। हाजी मुन्ना फ़ईम उस्मानी ने भी विचार रखे।
सपा शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष सुलेखा श्रीवास्तव, जिला महासचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ नरेंद्र सविता एवं महानगर महासचिव व्यापार सभा राजीव सविता के अनुरोध पर बसपा से आए सुनील चित्तौड़िया सहित सविता-सेन समाज के सैकड़ों लोगों को विधिवत समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
कार्यक्रम में ममता टपलू, देवेंद्र सोरखिया, अल्केश सविता (पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी, टूंडला), राकेश ठाकुर, रघुराज सविता, रामनाथ सविता, राजकुमार सविता, नरेश सविता, हेमंत सविता, राजेश सविता, राजू सविता, अतुल ठाकुर, देवेंद्र यादव, प्रियंका चौहान, मीना वर्मा, प्रबल यादव, सुरेंद्र चौधरी, पवन प्रजापति, संतोष पाल, देवेंद्र राठौर, सलमान खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।