पति ने बड़े भाई के संग मिलकर बना डाली पत्नी की अश्लील वीडियो

आगरा। पति ने अपने बड़े भाई के साथ मिलकर अपनी पत्नी की अश्लील वीडियो बना डाली। साथ ही उसके साथ आए दिन मारपीट भी करते रहते थे। जब उससे अपने ऊपर हो रहे ज़ुल्म सहे नहीं गए, तब उसने पुलिस की शरण ली है। पुलिस युवती द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों के आधार पर जाँच में जुटी है।

Oct 11, 2024 - 13:39
 0
पति ने बड़े भाई के संग मिलकर बना डाली पत्नी की अश्लील वीडियो

सदर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने ससुरालीजनों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कराया है। उसने बताया कि उसकी शादी 27 नवंबर 2016 को फतेहपुरसीकरी थाना क्षेत्र की कॉलोनी में रहने वाले युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही परिवार में लगातार झगड़े होते रहे हैं। 

विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उसके जेठ और पति ने उसके साथ जो किया, वह किसी को शोभा नहीं देता। उन्होंने कुछ अश्लील वीडियो तैयार ली। उसे इस बात की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। उसने जब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। 

उसने पूरे साक्ष्य पुलिस को दिये तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।