पति पक्ष रखने नहीं आया, कोर्ट ने विवाह विच्छेद कर दिया

आगरा। अपर परिवार न्यायाधीश प्रदीप कुमार मिश्रा ने एक पत्नी की याचिका पर सुनवाई की। पति द्वारा कोर्ट में अपना पक्ष प्रस्तुत न किए जाने पर न्यायालय ने एकपक्षीय सुनवाई की और विवाह विच्छेद के आदेश दिए।

Feb 3, 2025 - 17:47
Feb 3, 2025 - 17:50
 0
पति पक्ष रखने नहीं आया, कोर्ट ने विवाह विच्छेद कर दिया

मामले के अनुसार, रुई की मंडी शाहगंज निवासी वादिनी ने अपने बरेली निवासी पति के खिलाफ विवाह विच्छेद की याचिका दायर की थी। महिला ने अपने पति पर शराब पीकर गाली गलौज, मारपीट, अप्राकृतिक कृत्य करने के प्रयास समेत अन्य गंभीर आरोप लगाए थे।

पति अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए अदालत में उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद वादिनी के अधिवक्ता पीयूष सागर ने तर्क दिया कि पति की अनुपस्थिति में एकपक्षीय फैसला सुनाया जाना चाहिए। अदालत ने इस तर्क को स्वीकार किया और विवाह विच्छेद का आदेश पारित कर दिया।

SP_Singh AURGURU Editor