आईसी-814 वेब सीरीज में प्लेन हाईजैकर्स के असली नाम शामिल होंगे, सरकार के सख्त रुख से नेटफ्लिक्स का फैसला

नई दिल्ली। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेबसरीज आईसी 814: द कंधार हाईजैक में भारतीय विमान के अपहरणकर्ताओं के अब असली नाम बताए जाएंगे।

Sep 3, 2024 - 23:23
 0
आईसी-814 वेब सीरीज में प्लेन हाईजैकर्स के असली नाम शामिल होंगे, सरकार के सख्त रुख से नेटफ्लिक्स का फैसला

इस वेब सीरीज में भारतीय विमान को हाईजैक करने वालों के कोड नेम भोला और शंकर आदि दिखाए जा रहे थे जबकि विमान का अपहरण करने वाले शाकिर, मोहम्मद जहूर मिस्त्री, मोहम्मद सन्नी अहमद, इब्राहिम अख्तर और शाहिद अख्तर आदि थे।

यह वेब सीरीज रिलीज होते ही देश भर में भारी विरोध शुरू हो गया था। वेब सीरीज के निर्माताओं और नेटफ्लिक्स की ओर से सफाई दी जा रही थी कि प्लेन हाईजैकर्स ने वारदात के समय शंकर और भोला नाम कोड वर्ड के रूप में इस्तेमाल किए थे।

केंद्र सरकार ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया था। कल ही सूचना प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स के इंडिया हेड को समान भेजकर तलब किया था। नेटफ्लिक्स इंडिया हेड आज दिल्ली में सूचना प्रसारण मंत्रालय पहुंचे। पांच घंटे चली बैठक में तय हुआ कि अपहरणकर्ताओं के कोड नाम भोला और शंकर के साथ डिस्क्लेमर में उनके असली नाम भी जोड़े जाएंगे।

सरकार के  सख्त रुख को देखते हुए नेटफ्लिक्स को झुकना पड़ा है और अपहरकर्ताओं के असली नाम वेब सीरीज में शामिल किए जा रहे हैं।

ज्ञातव्य है कि 1999 में अपहृत विमान में जिन आतंकियों का हाथ था उनकी पहचान पाकिस्तानी मुस्लिम युवकों के रूप में हुई थी।