आगरा और मथुरा के पर्यटन स्थलों को टॉप बनाना चाहते हैं तो करें वोट, कहां और कैसे पढें इस खबर में
आगरा/मथुरा। ऐसे तो आगरा और मथुरा की विश्व के पर्यटन मानचित्र पर अपनी अलग पहचान है ही लेकिन यहां कई ऐसे स्थान भी हैं जो अति प्रसिद्ध होते हुए भी विकास की राह देख रहे हैं। अगर आप इन्हें विकसित देखना चाहते हैं तो वोट कर सकते हैं।
'देखो अपना देश-पीपल्स चॉइस-2024'
महाभियान में प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को शामिल कराने का लक्ष्य है। यह ऑनलाइन ऐसा सर्वे कराया जा रहा है जिसमें सरकार यह जान सकेगी कि किस पर्यटक स्थल का भ्रमण करने में लोग ज्यादा रुचि लेते हैं ? कौन से पर्यटक स्थल ऐसे हैं, जहां घूमने फिरने में लोग ज्यादा रुचि नही ले रहे। आगरा व मथुरा इस सर्वे में मुख्य केंद्र बिंदु में है।
लखनऊ, आगरा व मथुरा में सर्वे के सेल्फी प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। इन प्वाइंट पर लोग क्यूआर कोड स्कैन कर अपने पसंदीदा पर्यटन स्थलों को वोट दे सकते हैं। दूसरे क्यूआर कोड को स्कैन कर अपनी सेल्फी-रील्स आदि पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं।
सेल्फी प्वाइंट्स के अलावा सुविधानुसार दूसरी जगह से भी लोग क्यूआर कोड के माध्यम से या सीधे पोर्टल पर वोटिंग कर सकते हैं’।
पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की पहल पर शुरु हुए सर्वे में ’उत्तर प्रदेश में आम आदमी से लेकर माननीय तक राज्य में स्थित अपने पसंदीदा पर्यटन स्थल को वोट देंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग ने महाअभियान शुरू किया है, जो 25 नवंबर 2024 तक चलेगा। लोग पोर्टल पर डिटेल भरने के बाद अपनी फोटो, रील्स आदि अपलोड कर सकेंगे। इसके लिए क्यूआर कोड बनाया गया है। महाभियान में सबसे अधिक योगदान देने वाले आकर्षक उपहार पाएंगे।
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के देखो अपना देश पीपल्स चॉइस 2024 को प्रदेश सरकार महाभियान के रूप में चला रही है। इसका उद्देश्य आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, भगवान गौतम बुद्ध से जुड़े स्थल, ऐतिहासिक, प्राकृतिक विरासत और वन्यजीव आदि सर्वश्रेष्ठ पर्यटक स्थलों के सबंध में आम लोगों की राय जानना है। ताकि, इन स्थलों को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किया जा सके।
क्यूआर कोड के अलावा https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf2E3p3XuVhzTRCyVmcqW04QU9V5aXA2D6TnvuTqk5mNsVU3w/viewform/viewform पोर्टल पर पर फार्म भर कर अपने पसंदीदा पर्यटन आकर्षण को बता सकते हैं। इसके साथ ही हाल में कहां घूमे हैं, कहां घूमने की योजना बना रहे हैं,रूपांतरण इस तरह की अन्य सूचनाएं भी दर्ज करनी होंगी। मंत्री, सांसद, विधायक अन्य जनप्रतिनिधि, अफसर, छात्र-छात्राएं, पर्यटक सहित अन्य लोगों को भी शामिल किया जा रहा है।