IMA आगरा चुनाव परिणाम : डॉ. हरेंद्र गुप्ता बने President-Elect, 555 वोट से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

आगरा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) आगरा के चुनावों में रविवार को चिकित्सक समुदाय का जोश और लोकतांत्रिक उत्साह देखने को मिला। President-Elect पद के लिए हुए मतदान में डॉ. हरेंद्र गुप्ता ने 555 मत पाकर भारी बहुमत से जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंदी डॉ. योगेश सिंघल को 280 मत मिले। कुल 5 वोट अमान्य घोषित हुए।

Sep 28, 2025 - 21:18
 0
IMA आगरा चुनाव परिणाम : डॉ. हरेंद्र गुप्ता बने President-Elect, 555 वोट से दर्ज की ऐतिहासिक जीत
आईएमए चुनाव में मिली जीत के बाद खुशी मनाते चिकित्सक।

आगरा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) आगरा के चुनावों में रविवार को चिकित्सक समुदाय का जोश और लोकतांत्रिक उत्साह देखने को मिला। President-Elect पद के लिए हुए मतदान में डॉ. हरेंद्र गुप्ता ने 555 मत पाकर भारी  बहुमत से जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंदी डॉ. योगेश सिंघल को 280 मत मिले। कुल 5 वोट अमान्य घोषित हुए।

सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक IMA भवन में मतदान हुआ, जिसमें 840 चिकित्सकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा चुनाव समिति की देखरेख में हुई।

शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया

चुनाव समिति ने पूरे मतदान को बेहद पारदर्शी, शांतिपूर्ण और स्वच्छ प्रक्रिया में सम्पन्न कराया। परिणाम की घोषणा IMA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अनूप दीक्षित ने की। चुनावी प्रक्रिया का संचालन और अवलोकन वरिष्ठ चिकित्सकों डॉ. जे. एन. टंडन, डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. मुकेश गोयल, डॉ. ओ. पी. यादव और डॉ. रवि पचौरी ने किया।

IMA आगरा की नई कार्यकारिणी (2025–2026)

अध्यक्ष : डॉ. पंकज नगयाच

अध्यक्ष निर्वाचित : डॉ. हरेंद्र गुप्ता

सचिव : डॉ. रजनीश मिश्रा

उपाध्यक्ष : डॉ. सीमा सिंह, डॉ. जितेन्द्र चौधरी

कोषाध्यक्ष : डॉ. मुकेश भारद्वाज

संयुक्त सचिव : डॉ. करन आर रावत, डॉ. अश्विनी यादव

सांस्कृतिक सचिव : डॉ. अमिता कुशवाहा

वैज्ञानिक सचिव : डॉ. दीप्ति माला अग्रवाल

संपादक : डॉ. अर्पिता सक्सेना

खेल सचिव : डॉ. अशांक गुप्ता

IMA AMS चेयरमैन: डॉ. अनुपम गुप्ता

IMA AMS वाइस-चेयरमैन: डॉ. संजीव मेहरोतिया

IMA AMS सचिव: डॉ. संतोष कुमार

IMA CGP फैकल्टी असिस्टेंट डायरेक्टर: डॉ. डी. वी. शर्मा

IMA भवन में खुशी का माहौल

परिणाम घोषित होते ही IMA भवन तालियों और शुभकामनाओं से गूंज उठा। डॉक्टरों ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर और बधाई दी। सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा ने कहा कि  “डॉ. हरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा।” वहीं, IMA आगरा के अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच ने कहा कि “आने वाले वर्षों में स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सकों के हितों की दिशा में IMA आगरा नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।