गोंडा में सास अपने ही होने वाले दामाद संग हुई फरार, 72 घंटे में पुलिस ने की बरामद

गोंडा। रिश्तों की मर्यादा को तोड़ते हुए एक सास अपनी बेटी के होने वाले दूल्हे के साथ फरार हो गई। यह मामला गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां 44 वर्षीय उषा देवी अपनी बेटी के मंगेतर रामस्वरूप के साथ 25 अप्रैल को घर से गायब हो गई। परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने 72 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को खोज निकाला।

Apr 29, 2025 - 23:28
 0
गोंडा में सास अपने ही होने वाले दामाद संग हुई फरार, 72 घंटे में पुलिस ने की बरामद

सगाई टूटी, रिश्ते बदल गए

जानकारी के मुताबिक, उषा देवी की बेटी की शादी बस्ती जिले के भुईरा गांव निवासी रामस्वरूप से तय हुई थी। दोनों परिवारों में बातचीत का सिलसिला चल रहा था। रामस्वरूप ने अपनी होने वाली पत्नी से फोन पर बातचीत करते-करते  अचानक शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद बेटी की शादी किसी दूसरी जगह तय हो गई, लेकिन ऊषा देवी और रामस्वरूप के बीच फोन पर बातें होने लगीं। शादी की तारीख पास आते-आते दामाद और सास के बीच का यह रिश्ता ऐसा मोड़ लेगा, किसी ने सोचा नहीं था।

फरार हुए तो मच गया हड़कंप

25 अप्रैल को उषा देवी बिना किसी को बताए घर से लापता हो गईं। पति किशन ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। मामले में उस वक्त नया मोड़ आया जब पता चला कि उषा देवी अपनी बेटी के मंगेतर रामस्वरूप के साथ फरार हुई हैं।

पुलिस ने ऐसे खोजा

मोबाइल लोकेशन और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने दोनों को 72 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। पूछताछ में उषा देवी ने बताया कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह खुद से घर छोड़ गई थी। उसने यह भी कहा कि अब वह अपने पति किशन के साथ ही रहना चाहती है।

बेटी की शादी अब किसी और से

किशन ने बताया कि अब उन्होंने अपनी बेटी की शादी 9 मई को किसी और युवक से तय कर दी है। उन्होंने पत्नी को मानसिक रूप से अस्थिर बताते हुए कहा कि वह फिर से परिवार के साथ सामान्य जीवन जीने को तैयार हैं।

SP_Singh AURGURU Editor