नारायणी माता पदयात्रा का शुभारंभ

आगरा। कस्बा फतेहपुर सीकरी में आज सविता सेन समाज द्वारा नारायणी माता की द्वितीय पदयात्रा का शुभारंभ वरिष्ठ नेता चौ. रामेश्वर ने फीता काटकर एवं नारायणी माता के स्वरूप की आरती उतारकर किया। उन्होंने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर कस्बा फतेहपुर सीकरी से रवाना किया, जो नारायणी माता धाम, अलवर ( राजस्थान ) में समाप्त होगी। इसमें सविता सेन समाज के सैकड़ो लोग शामिल हुए। पदयात्रा में संतोष सविता , पूरन सविता ,गुड्डू सविता ,पप्पू सरपंच भड़कॉल ,मनीष सेठ भाग़ वाले , सतवीर सिंह चोमा आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

Sep 11, 2024 - 15:27
 0
नारायणी माता पदयात्रा का शुभारंभ