नेपाल की मदद को भारत ने बढ़ाया हाथ, स्टैंडबाय में वायुसेना  के विमान, 62 लोगों की मौत की पुष्टि

नेपाल की मदद के लिए भारतीय एयरफोर्स ने कई एयरक्राफ्ट को स्टैंडबाय पर रखा है। त्रासदी में अब तक 62 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 500 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

Aug 26, 2026 - 19:17
 0
नेपाल की मदद को भारत ने बढ़ाया हाथ, स्टैंडबाय में वायुसेना  के विमान, 62 लोगों की मौत की पुष्टि

काठमांडू। नेपाल को भयंकर बाढ़ से उबारने के लिए भारत ने मदद का हाथ बढ़ाया है। भारतीय वायु सेना ने नेपाल की मदद के लिए अपने ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट बेड़े सी-17, सी-130जे और सी-295 को स्टैंडबाय पर रखा है। सूत्रों के मुताबिक बुधवार (26 अगस्त 2026) की रात को एक सी-130जे ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट राहत सामग्री लेकर नेपाल के लिए उड़ान भर सकता है। इससे पहले पीएम मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह से फोन पर बात कर इस त्रासदी पर दुख जाताया और भारत की तरफ से हर संभव मदद का वादा किया।

पीएम मोदी ने कहा, 'इस मुश्किल समय में भारत के लोग नेपाल में अपने भाई-बहनों के साथ खड़े हैं। भारत नेपाल को हर संभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है। हमारी टीमें बचाव और राहत कार्यों के लिए मिलकर काम कर रही हैं।' नेपाल त्रासदी में अब तक 62 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 500 लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में 105 भारतीय और 37 अप्रवासी भारतीय शामिल हैं।

बाढ़ से नदी किनारे बसी बस्तियों में भारी तबाही हुई और कम से कम एक दर्जन हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त हो गईं। अधिके विमान, कारियों ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9 बजे तिब्बत की ओर से भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आई, जिससे तिब्बत की सीमा से लगे रसुवा और धादिंग जिले और काठमांडू के दक्षिण-पश्चिम में स्थित नुवाकोट जिला प्रभावित हुआ। उन्होंने बताया कि रसुवा में बाढ़ क्षेत्र में बारिश के कारण नहीं आई, बल्कि संभवतः तिब्बत की ओर हुई भारी बारिश या हिमस्खलन के कारण आई है। हालांकि, इसका सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है।