भारत को सोने की चिड़िया नहीं, सोने का शेर बनाना है- श्रद्धानन्द शास्त्री

आगरा। आर्य समाज की स्थापना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला आर्य प्रतिनिधि सभा द्वारा आगरा के लोहामंडी रोड स्थित होटल विश्वास में आयोजित स्थापना दिवस समारोह हुआ।

Apr 12, 2025 - 19:30
 0
भारत को सोने की चिड़िया नहीं, सोने का शेर बनाना है- श्रद्धानन्द शास्त्री
आर्य समाज के 150वें स्थापना दिवस पर शनिवार को आयोजित स्थापना दिवस समरोह में मंचस्थ अतिथि एवं अन्य गणमान्य लोग।

समारोह में सामाजिक सुधार, वैदिक ज्ञान और राष्ट्रनिर्माण को केंद्र में रखकर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

वेद ही प्रमाण, अन्य नहीं

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अजमेर से पधारे आचार्य श्रद्धानन्द शास्त्री ने कहा कि भारत को अब सोने की चिड़िया नहीं, सोने का शेर बनाना है। उन्होंने कहा कि आर्य समाज का कार्य धार्मिक दायरे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक चेतना, शिक्षा, और सुधार की एक सशक्त धारा है।

मथुरा से आए स्वामी विश्वनंद ने वेदों की सर्वोच्चता पर बल देते हुए

-आर्य समाज के 150वें स्थापना दिवस समारोह में भजन से आध्यात्मिक हुआ माहौल

कहा कि वेदों को छोड़कर कोई अन्य धर्मग्रंथ प्रमाण नहीं हैं। महर्षि दयानंद ने समाज को अंधविश्वास से मुक्त करने का महान कार्य किया। 

भजन और वैदिक यज्ञ से गुंजा वातावरण

भजनोपदेशिका ज्योति आर्या के भजन “जग में वेदों की जब तक निशानी रहे, महर्षि की अमर ये कहानी रहे” ने माहौल को आध्यात्मिक बना दिया।

संयोजक सीए मनोज खुराना ने बताया कि समारोह की शुरुआत स्वामी विश्वनंद द्वारा 21 कुण्डीय यज्ञ से हुई। शाम के सत्र में महिला सम्मेलन, भजन और प्रवचन हुए। रविवार को यज्ञ और समापन सत्र होगा।

इन लोगों की रही मौजूदगी

समारोह में विजयपाल सिंह चौहान, विजय अग्रवाल, सुधाकर गुप्त, राजीव दीक्षित, अश्वनी दूबे, विकास आर्य, यतेंद्र आर्य, राम प्रकाश नमस्ते सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।