इंग्लैंड के सामने जीत के लिए भारत ने रखा 371 रनों का लक्ष्यग

लीड्स। इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले मैच में भारत की दूसरी पारी 364 रनों पर सिमट गई है। पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी टीम का लोअर ऑर्डर पूरी तरह फेल रहे। पहली पारी में आखिरी 7 विकेट सिर्फ 41 रन बनाने में गिर गए। इस बार 29 रन बनाने में अंतिम 6 बल्लेबाज पवेलियन लौटे। पहली पारी में भारत को 6 रनों की बढ़त मिली थी। इस तरह इंग्लैंड को मुकाबले को अपने नाम करने के लिए 371 रनों का लक्ष्य मिला है। अगर इंग्लैंड को जीत हासिल करनी है तो चौथी पारी में इस मैदान पर दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करना पड़ेगा। 1948 में ऑस्ट्रेलिया ने 404 रन बनाकर इंग्लैंड को यहां हराया था।

Jun 23, 2025 - 22:35
 0
इंग्लैंड के सामने जीत के लिए भारत ने रखा 371 रनों का लक्ष्यग


भारत के लिए ऋषभ पंत ने दूसरी पारी में भी शतक लगाया। पहली पारी में 134 रन बनाने वाले पंत ने इस बार 118 रनों की पारी खेली। 140 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 15 चौके और तीन छक्के मारे। इसके अलावा केएल राहुल के बल्ले से भी शतक निकला। 247 गेंद पर सलामी बल्लेबाज राहुल ने 18 चौकों की मदद से 137 रन मारे। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 195 रनों की साझेदारी हुई।

जोश टंग ने 91वें ओवर मे भारतीय टीम के तीन बल्लेबाजों को आउट किया। पहली गेंद पर शार्दुल ठाकुर का विकेट लेने के बाद दूसरी गेंद पर उन्होंने मोहम्मद सिराज का शिकार कर लिया। एक गेंद डॉट खेलने के बाद जसप्रीत बुमराह भी बोल्ड हो गए। पटकी हुई गेंद सिराज के ग्लव्स में लगने के बाद विकेटकीपर के पास गई। वह मैदान से बाहर जाते समय दर्द से कराह रहे थे। 8 साल बाद टेस्ट मैच खेल रहे करुण नायर ने 20 रन बनाए। पहली पारी में उनका खाता नहीं खुला था।