महिला वर्ल्ड कप में भारत का स्वर्णिम इतिहास, आगरा की दीप्ति शर्मा को सीएम योगी ने किया सम्मानित
आगरा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला वर्ल्ड कप में ऐसा इतिहास रच दिया, जो आज तक देश के सपनों में था। पहली बार भारत की महिला टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर नारी शक्ति की जगमगाती मिसाल दुनिया के सामने पेश की है। इस ऐतिहासिक क्षण की चमक और बढ़ गई जब उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने टूर्नामेंट की स्टार खिलाड़ी और वूमेन ऑफ द टूर्नामेंट बनीं दीप्ति शर्मा को उनके परिवार के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कराई।
वूमेन ऑफ द टूर्नामेंट बनीं दीप्ति शर्मा की परिवार संग मुख्यमंत्री से मुलाकात, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बढ़ाया हौसला
आगरा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला वर्ल्ड कप में ऐसा इतिहास रच दिया, जो आज तक देश के सपनों में था। पहली बार भारत की महिला टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर नारी शक्ति की जगमगाती मिसाल दुनिया के सामने पेश की है। इस ऐतिहासिक क्षण की चमक और बढ़ गई जब उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने टूर्नामेंट की स्टार खिलाड़ी और वूमेन ऑफ द टूर्नामेंट बनीं दीप्ति शर्मा को उनके परिवार के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कराई।
डीएसपी की वर्दी में डीजीपी राजीव कृष्ण, पिता भगवान शर्मा और परिजनों के साथ लोक भवन, लखनऊ पहुंचीं दीप्ति शर्मा का मुख्यमंत्री ने गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके अभूतपूर्व प्रदर्शन की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा आज वास्तविक उपलब्धि के रूप में सामने है। उत्तर प्रदेश अपनी इस बेटी पर गर्व करता है। हमारी बेटियों के जुनून, मेहनत और समर्पण ने वह कर दिखाया है जो कभी केवल सपना लगता था। यह जीत सिर्फ क्रिकेट की नहीं, बल्कि पूरे भारत की जीत है।
कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बढ़ाया मनोबल
लोक भवन में आयोजित विशेष मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दीप्ति शर्मा का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि दीप्ति ने न सिर्फ आगरा बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और देश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। हमें दक्षिण विधानसभा की इस बेटी पर अपार गर्व है। इस अवसर पर डीजीपी राजीव कृष्ण, दीप्ति शर्मा के पिता भगवान शर्मा, सुमित शर्मा और अन्य परिजनों सहित सभी मौजूद रहे। यह मुलाकात प्रदेश की महिला खिलाड़ियों को नई प्रेरणा देने वाली साबित हुई।