महंगाई की मार, एलपीजी गैस सिलेंडर हुआ महंगा, 42 रुपये बढे दाम

Jun 1, 2026 - 06:35
 0
महंगाई की मार, एलपीजी गैस सिलेंडर हुआ महंगा, 42 रुपये बढे दाम

देश में एक बार फिर एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। आज एक जून को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 42 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

 
नई दिल्ली। आज एक जून को आम जनता को फिर से महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। गैस कंपनियों ने एक बार फिर एलपीजी के कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। दिल्ली-एनसीआर में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में 42 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, जिससे इसकी कीमत बढ़कर अब 3113.50 रुपए हो गई है।

घरेलू 14,2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत स्थिर रखी गई है। 

वहीं कोलकाता में कीमतों में 53.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जिससे कीमत 3255.50 रुपए हो गई है। 5 किलोग्राम वाले इफटीएल (फ्री ट्रेड एलपीजी) सिलेंडरों की कीमतों में 11 रुपये की बढ़ोतरी की गई है और दिल्ली में इनकी कीमत 821.50 रुपए होगी।