बरेली में इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी की छात्रा ने किया सुसाइड
बरेली। यहां की इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी की छात्रा ने सोमवार को पूर्वाह्न में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
19 वर्षीय निहारिका बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। विश्वविद्यालय कैम्पस के नर्मदा छात्रावास में रहती थी। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
थाना बिथरी चैनपुर के प्रभारी संजय सिंह तोमर ने बताया कि छात्रा के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। यह घटना सोमवार दिन में 11 बजे के करीब की है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।