मृदंग-मंजीरे की भक्तिमय धुन पर झूमी आमंत्रण यात्रा, रथयात्रा का निमंत्रण घर-घर पहुंचा

आगरा। मृदंग, मंजीरों और ढोलक की ताल पर गूंजते हरे राम, हरे कृष्णा के संकीर्तन के बीच इस्कॉन आगरा द्वारा श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के लिए आमंत्रण यात्रा निकाली गई। बल्केश्वर महालक्ष्मी मंदिर से निकली इस शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्ति रस में डुबो दिया। यात्रा में शामिल श्रद्धालु नृत्य करते हुए हरिनाम संकीर्तन में लीन दिखे।

Jun 23, 2025 - 19:35
 0
मृदंग-मंजीरे की भक्तिमय धुन पर झूमी आमंत्रण यात्रा, रथयात्रा का निमंत्रण घर-घर पहुंचा
इस्कॊन आगरा द्वारा श्रीजगन्नाथ रथयात्रा के लिए सोमवार को कमला नगर-बल्केश्वर में निकाली गई आमंत्रण यात्रा की एक झलक।  

अध्यक्ष अरविंद प्रभु के नेतृत्व में कमला नगर व बल्केश्वर क्षेत्र में आमंत्रण यात्रा ने सैकड़ों श्रद्धालुओं को 26 जून के नयन उत्सव और 27 जून को निकलने वाली श्रीजगन्नाथ रथयात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। जगह-जगह भक्तों पर पुष्प वर्षा की गई और प्रतिष्ठानों से श्रद्धालु शीश झुकाकर दर्शन करते नजर आए।

इस पावन अवसर पर नितेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, नवीन सिंघल, संजय कुकरैजा, विपिन अग्रवाल, गोपीभव प्रभुजी सहित कई गणमान्य भक्त उपस्थित रहे।

कल नूरी दरवाजे से निकलेगी आमंत्रण यात्रा

श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के अंतर्गत 24 जून को अगली आमंत्रण यात्रा नूरी दरवाजे से प्रारंभ होकर एसएन अस्पताल का पीपल गेट, किनारी बाजार, चौबे जी का फाटक, जौहरी बाजार, दरेसी व छत्ता बाजार होते हुए बेलनगंज तक पहुंचेगी। यात्रापथ पर श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।

SP_Singh AURGURU Editor