न्यूजीलैंड के लिए काल बने ईशान किशन, शतक से चूके,  लेकिन अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा  

 ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मैच में सिर्फ 21 गेंदों पर फिफ्टी ठोकी। उन्होंने 76 रनों की तूफानी पारी खेली।

Jan 23, 2026 - 22:34
Jan 23, 2026 - 22:35
 0
न्यूजीलैंड के लिए काल बने ईशान किशन, शतक से चूके,  लेकिन अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा  


 
रायपुर। भारतीय टीम में ईशान किशन की लंबे समय बाद वापसी हुई। पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने आते ही चौका मारा। हालांकि सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को शुरुआती 7 गेंद पर दो झटके लग गए। इसके बाद ईशान किशन ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने ऐसे विस्फोटक बैटिंग कर दी कि मैच ही न्यूजीलैंड के हाथ से निकल गया।

तीसरे नंबर पर उतरे ईशान किशन ने प्रेशर के बाद भी न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर धावा बोल दिया। तीसरे ओवर में उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 21 गेंदों पर ईशान ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। यह न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भी भारतीय बल्लेबाज की सबसे तेज फिफ्टी है।  
 
ईशान किशन शतक की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन 76 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। ईश सोढ़ी की गेंद को उड़ाने के चक्कर में वह कैच आउट हुए। ईशान ने सिर्फ 32 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के मारे। यानी 32 गेंदों पर उन्होंने 14 बाउंड्री लगाई। कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ उन्होंने 48 गेंद पर 122 रनों की साझेदारी बनाकर मैच में भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।