इजरायल ने तेहरान स्थित ईरान की सरकारी टीवी स्टेशन को उड़ाया
तेहरान। इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित सरकारी टेलीविजन स्टेशन को उड़ा दिया है। इस कारण चैनल को अपना लाइव टेलीकॉस्ट बंद करना पड़ा। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी शेयर किया गया । इस वीडियो में लाइव टेलीकॉस्ट के दौरान एक धमाके की आवाज को सुना जा सकता है। इस कारण चैनल से स्टूडियो में धूल और धुआं भर गया, जिससे टीवी एंकर समेत बाकी क्रू को तुरंत कैमरा छोड़कर बाहर निकलना पड़ा। हालांकि, इस दौरान वहां मौजूद लोग अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाते सुने जा सकते हैं।
इजरायल ने अपने हमले के पहले ही ईरान की राजधानी तेहरान के उस क्षेत्र को खाली करने की चेतावनी दी थी। यह टीवी स्टूडियो भी उसी इलाके में स्थित है। सोमवार सुबर ईरान ने इजरायल के खिलाफ मिसाइल और ड्रोन से हमला किया था, जिससे काफी नुकसान पहुंचा। ईरानी हमलों के कारण पूरे इजरायल में हवाई हमलों के सायरन सुनाई दिए। आपातकालीन सेवाओं ने ईरानी हमलों में कम से कम आठ इजरायली नागरिकों के मारे जाने और दर्जनों के घायल होने की सूचना दी है।
इजरायल की सेना ने ईरान की राजधानी के कुछ हिस्सों में रहने वाले लोगों को इजराइली हमलों से पहले वहां से निकल जाने की चेतावनी दी। ईरान ने सोमवार तड़के इजरायइल पर मिसाइलों से हमला किया, जिसमें कम से कम पांच लोग मारे गए, जबकि इजरायल ने दावा किया कि उसने तेहरान पर हवाई श्रेष्ठता हासिल कर ली है और वह बिना किसी बड़े खतरे का सामना किए ईरानी राजधानी के ऊपर से उड़ान भर सकता है।
संघर्ष के चौथे दिन, इजरायली सेना ने कहा कि उसने मध्य ईरान में 120 से अधिक सतह से सतह पर मार करने वाले मिसाइल लांचरों को नष्ट कर दिया है, जो ईरान के कुल मिसाइल लांचर का एक तिहाई है। इसने यह भी कहा कि लड़ाकू विमानों ने तेहरान में ईरान के कुद्स फोर्स से संबंधित 10 कमांड केंद्रों पर हमला किया था। कुद्स फोर्स, ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड की एक विशिष्ट शाखा है, जो ईरान के बाहर सैन्य और खुफिया अभियान चलाती है।