आगरा में इजरायल के राजदूत ने देखा आधुनिक कृषि का मॉडल, जैविक खेती पर जताई गहरी रुचि
आगरा। भारत–इजरायल के बीच कृषि सहयोग को नई दिशा देने की कड़ी में इजरायल के राजदूत रेयूवेन अज़र ने आगरा के तांतपुर क्षेत्र में स्थित पूर्व विधायक महेश गोयल के कृषि फार्म हाउस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यहां अपनाई जा रही आधुनिक और जैविक खेती की तकनीकों का गहन निरीक्षण किया और उनके व्यावहारिक प्रयोगों की सराहना की।

राजदूत अज़र ने फार्म में ड्रिप इरिगेशन सिस्टम, उन्नत फसल प्रबंधन, जैविक उत्पादन प्रणाली और आधुनिक कृषि उपकरणों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कम जल में अधिक उत्पादन देने वाली तकनीकों को भविष्य की खेती के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। फार्म संचालक एवं पूर्व विधायक के पुत्र दीपक गोयल ने उन्हें आधुनिक खेती के प्रयोगों, जैविक कृषि के आर्थिक लाभ और टिकाऊ कृषि मॉडल के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
इस अवसर पर भारत और इजरायल के बीच कृषि नवाचार, तकनीकी सहयोग और ज्ञान साझा करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। राजदूत ने कहा कि नवाचार आधारित खेती किसानों की आय बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकती है और भारतीय किसान नई तकनीकों को तेजी से अपनाकर कृषि क्षेत्र में बदलाव ला रहे हैं।
उन्होंने भारतीय कृषि में हो रहे प्रयोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जैविक खेती और आधुनिक सिंचाई प्रणालियां पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों के लिए आर्थिक रूप से भी लाभकारी हैं। यह दौरा दोनों देशों के बीच कृषि क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।