राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट की बैठक में उठे जनसंख्या असंतुलन, लव जिहाद और धर्मांतरण जैसे मुद्दे

आगरा। राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को संजय प्लेस स्थित यूथ हॉस्टल में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष सुदामा सिंह छोंकर ने की, जबकि संचालन महानगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्ता ने किया।

Sep 7, 2025 - 21:12
 0
राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट की बैठक में उठे जनसंख्या असंतुलन, लव जिहाद और धर्मांतरण जैसे मुद्दे
राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट की यूथ हॊस्टल में हुई बैठक में मौजूद संगठन से जुड़े सदस्य।

बैठक में जनसंख्या असंतुलन, जातिवाद, लव जिहाद, धर्मांतरण और नशा मुक्ति जैसे गंभीर मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। मुख्य वक्ता एवं भोज कुमार फौजी ने कहा कि ये विषय केवल समाज ही नहीं बल्कि राष्ट्र के भविष्य से भी सीधे तौर पर जुड़े हैं। उन्होंने घोषणा की कि संगठन इन मुद्दों पर व्यापक स्तर पर जनजागरण अभियान चलाएगा।

संगठन के पदाधिकारियों ने समाज से आह्वान किया कि सभी लोग एकजुट होकर इन चुनौतियों का सामना करें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें।

बैठक में विशेष रूप से टीम पापा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शरीन, भारतीय किसान यूनियन अटल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित चौधरी, आर्यवीर दल आगरा के संयोजक कनवर आर्य, युवा समाज संगठन आगरा के अध्यक्ष भूपेंद्र निगम, गौरव वर्मा, प्रधान संगठन अध्यक्ष के.के. चौधरी, उदयवीर सिंह, अनिता शिवहरे, रोशन शिवहरे, अमन गुप्ता, एडवोकेट राघवेंद्र सिंह, एडवोकेट संदीप शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor