जनकपुरी महोत्सव महिला समिति ने भजनों-गीतों और खेलों संग मनाया हरियाली तीज महोत्सव,
आगरा। आया सावन बड़ा मनभावन, रिमझिम की पड़ें फुहार...। हरियाली तीज पर यही नज़ारा था सोमवार शाम कमला नगर स्थित अतिथि वन में, जहां जनकपुरी महोत्सव महिला समिति द्वारा उल्लास, भक्ति और संस्कृति से परिपूर्ण हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया।
महोत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक भजनों- झूला तो पड़ गयो अमवा की डार पे, राधा झूल रही वृंदावन में, बांके बिहारी तेरे मोटे-मोटे नैन...पर झूम-झूम कर सावन का स्वागत किया। हिंडोला, म्यूजिकल चेयर और तंबोला ने उत्सव में मनोरंजन का तड़का लगाया।
कार्यक्रम का आरंभ सियाराम सरकार की युगल प्रतिमा के समक्ष मुख्य संरक्षक व रानी सुनयना श्रीमती अंजू अग्रवाल, संरक्षक मीरा अग्रवाल एवं अध्यक्ष सीमा अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ।
इस दौरान सचिव प्रियंका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मीनू त्यागी, सह कोषाध्यक्ष श्वेता गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चारू गर्ग, उपाध्यक्ष अंजू, वंदना अग्रवाल, मंत्री मानवी, मोनिका अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, राधिका अग्रवाल जैन, रिचा मांगलिक, रुचि अग्रवाल, शकुन अग्रवाल, सोनिया शर्मा, शिप्रा बंसल, संगीता पोद्दार, विनीता अग्रवाल, मीनाक्षी, कंचन वर्मा, मीना, कुमकुम उपाध्याय, सीमा जैन, शशि गोयल, संगीता अग्रवाल, शालिनी, रेनू, रिनी, मेघा गुप्ता, तरुणा, सरिता गोयल, श्वेता और सरोज विकल आदि सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का संचालन श्वेता बंसल ने किया।