माखन, भजन और पुष्प वर्षा में महका जन्माष्टमी उत्सव, मंगलम एस्टेट में छलका भक्ति का रंग

  आगरा। माखन की महक, भजनों की मधुर धुन और पुष्पों की वर्षा के बीच राधा-कृष्ण की भक्ति में सराबोर जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन दयालबाग स्थित मंगलम एस्टेट में भजन किटी समूह ने भव्यता से किया। बाल स्वरूप राधा-कृष्ण का पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें सौम्य गुप्ता ने सभी का स्नेहपूर्वक स्वागत किया।

Aug 14, 2025 - 21:19
 0
माखन, भजन और पुष्प वर्षा में महका जन्माष्टमी उत्सव, मंगलम एस्टेट में छलका भक्ति का रंग
दयालबाग स्थित मंगलम एस्टेट में भजन किटी द्वारा आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में राधा-कृष्ण के बाल स्वरूपों के साथ सौम्य गुप्ता, कंचन ढींगरा, आरती, सीमा, पूजा, बरखा, संगीता, पारुल आदि।  

कान्हा के लिए माखन से बने विशेष केक और पारंपरिक व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। नंद बाबा के रूप में संगीता ने पुष्प वर्षा के बीच कान्हा के जन्म की शुभकामनाएँ बांटीं। भजनों की सरस रसधारा ने उपस्थित जनों को मानो वृंदावन की पावन गलियों में पहुँचा दिया।

कार्यक्रम में कंचन ढींगरा, आरती, सीमा, पूजा, बरखा, पारुल, प्रिया, श्रद्धा दीक्षित, नीरू और रीना सहित अनेक भक्तों ने भाग लिया।

SP_Singh AURGURU Editor