जयंत की योगी को चिट्ठी, किसानों की बर्बाद फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाएं

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष एवं केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चौधरी जयंत सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखकर आगरा सहित ब्रज क्षेत्र के पिछले दिनों अतिवृष्टि से किसानों को हुई क्षति का तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Sep 24, 2024 - 22:24
 0
जयंत की योगी को चिट्ठी, किसानों की बर्बाद फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाएं


राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने बताया कि विगत 22 सितंबर को भरतपुर में आए चौधरी जयंत सिंह को आगरा, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, फिरोजाबाद आदि जिलों में अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की जानकारी दी गई थी। राष्ट्रीय लोकदल पदाधिकारियों के  ध्यानाकर्षण के चौधरी जयन्त सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। 

रालोद अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यह भी आग्रह किया है कि किसानों को फसल बीमा के साथ सरकार की ओर से भी सहायता राशि दी जाए।

रालोद के प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने भी जिलाधिकारी आगरा से तत्काल सर्वे कराने की मांग की है।

SP_Singh AURGURU Editor