आगरा के भदरौली में घर के अंदर से 12 लाख रुपये के आभूषण और नकदी चोरी

आगरा। पिनाहट थाना क्षेत्र के कस्बा भदरौली में बीती रात चोर घर के अंदर घुसकर आभूषण और नगदी चुरा ले गए। चोर लगभग 12 लाख रुपये कीमत के आभूषण और नकदी ले उड़े।

Jun 25, 2025 - 12:17
 0
आगरा के भदरौली में घर के अंदर से 12 लाख रुपये के आभूषण और नकदी चोरी
पिनाहट क्षेत्र के भदरौली में महेश कुमार के यहां हुई चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी और बिखरा पड़ा सामान।

चोरों ने भदरौली निवासी महेश कुमार के के घर में परिवार के लोगों के सोने के बाद रात 11 से 12 बजे के बीच घर में प्रवेश किया। अलमारी में रखे लगभग 12 तोला स्वर्ण आभूषण और 35 हजार की नगदी चोरी चुरा ली और आराम से निकल गए।

परिवार के लोगों ने बताया कि रात 11 बजे तक वे जागे हुए थे। इसके बाद सभी सो गए थे। परिवार की एक महिला ने बताया कि रात साढ़े तीन बजे फिर से उसकी आंख खुली तब चोरी के बारे में पता चला।

पीड़ित परिवार की शिकायत मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पुलिस क्षेत्र में सक्रिय चोरों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

SP_Singh AURGURU Editor