झारखंड: बोकारो में सुरक्षा बलों ने छह नक्सलियों को किया ढेर, भारी हथियार बरामद

बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले के लालपनिया क्षेत्र की लुगु पहाड़ियों में सोमवार तड़के सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और राज्य पुलिस के संयुक्त ऒपरेशन में छह नक्सली मारे गए। घटनास्थल से एक एसएलआर और एक इंसास राइफल बरामद की गई है।

Apr 21, 2025 - 10:44
 0
झारखंड: बोकारो में सुरक्षा बलों ने छह नक्सलियों को किया ढेर, भारी हथियार बरामद

सीआरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ में किसी भी जवान को चोट नहीं आई है। इलाके में सर्च ऒपरेशन अब भी जारी है और रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है।

इस कार्रवाई को 12 अप्रैल को चाईबासा में हुए आईईडी ब्लास्ट से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें झारखंड जगुआर फोर्स का एक जवान शहीद हो गया था, जबकि सीआरपीएफ का एक जवान घायल हुआ था।

SP_Singh AURGURU Editor