बल्देव के जितेंद्र सिकरवार उप राष्ट्रपति के सलाहकार

मथुरा जिले के बल्देव क्षेत्र के कासिमपुर गांव निवासी जितेंद्र सिकरवार भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के सलाहकार नियुक्त किए गए हैं।

Sep 4, 2024 - 11:01
 0
बल्देव के जितेंद्र सिकरवार उप राष्ट्रपति के सलाहकार
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ जितेंद्र सिकरवार।

मथुरा। बल्देव क्षेत्र के गांव कासिमपुर (सैदपुर) जितेंद्र सिंह सिकरवार उप राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के सलाहकार नियुक्त किए गए हैं। आपने नई दिल्ली में नया पदभार ग्रहण कर लिया है। 

जितेंद्र सिंह ने 31 अगस्त को राजस्थान सरकार में विधि निदेशक के पद से अवकाश ग्रहण किया था। आप राजस्थान विधि सेवा परिषद के अध्यक्ष भी रहे।

जितेंद्र सिंह के छोटे भाई सुरेंद्र सिंह दिल्ली के उप राज्यपाल के सचिव पद पर कार्यरत हैं। वह उत्तर प्रदेश कैडर के सीनियर आईएएस हैं और इस समय भारत सरकार में डेपुटेशन पर हैं।

SP_Singh AURGURU Editor