लगन–सगाई की खुशियां मातम में बदलीं, शाहगंज के शिव नगर में मुन्ना डेरी में भीषण आग

आगरा। आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शिव नगर में शनिवार रात को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब प्रसिद्ध दूध व्यवसायी मुन्ना डेरी के परिसर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही मिनटों में उसने डेरी के साथ-साथ आसपास खड़े वाहन और परचूनी का सामान अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कई लोगों की जान बाल–बाल बच गई, जिससे एक बड़ा मानवीय नुकसान टल गया।

Jan 11, 2026 - 12:22
 0
लगन–सगाई की खुशियां मातम में बदलीं, शाहगंज के शिव नगर में मुन्ना डेरी में भीषण आग
आग में जलती गाड़ी।

आगरा। आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शिव नगर में शनिवार रात को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब प्रसिद्ध दूध व्यवसायी मुन्ना डेरी के परिसर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही मिनटों में उसने डेरी के साथ-साथ आसपास खड़े वाहन और परचूनी का सामान अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कई लोगों की जान बाल–बाल बच गई, जिससे एक बड़ा मानवीय नुकसान टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय डेरी मालिक के यहां लगन–सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। खुशियों के माहौल में अचानक उठी आग की लपटों ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस भीषण अग्निकांड में एक XUV 700, एक इको कार, तीन ई-रिक्शा पूरी तरह जलकर खाक हो गए। इसके अलावा डेरी में रखा लाखों रुपये का परचूनी और डेयरी से जुड़ा अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, इस हादसे में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा। पुलिस और दमकल विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे शिव नगर क्षेत्र में देर तक अफरा-तफरी और लोगों की भीड़ लगी रही।