आगरा में एक जज को बीती रात तीन कॊल कर 10 लाख की चौथ भी मांगी गई, न देने पर जान से मारने धमकी भी दी, हरीपर्वत थाने में मुकदमा दर्ज

आगरा। शहर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। आगरा न्यायालय में तैनात एक न्यायिक अधिकारी को अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर धमकी देकर 10 लाख रुपये की चौथ मांगी है। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। न्यायिक अधिकारी की शिकायत पर थाना हरीपर्वत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jan 30, 2026 - 23:19
 0
आगरा में एक जज को बीती रात तीन कॊल कर 10 लाख की चौथ भी मांगी गई, न देने पर जान से मारने धमकी भी दी, हरीपर्वत थाने में मुकदमा दर्ज
Image-Shutterstock

प्राप्त जानकारी के अनुसार, न्यायिक अधिकारी ने हरीपर्वत थाने में दी तहरीर में बताया कि बीती रात लगभग 9 से 10 बजे के बीच उन्हें तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लगातार फोन कॉल आए। कॉल करने वाले ने गाली गलौज करते हुए 10 लाख रुपये की मांग की। धमकी भरे शब्दों से आशंकित न्यायिक अधिकारी तत्काल हरीपर्वत थाने पहुंचे और पूरी घटना से पुलिस को अवगत कराया।

न्यायिक अधिकारी को इस प्रकार की धमकी मिलने की सूचना से प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के माध्यम से धमकी देने वालों की पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

शहर में न्यायिक अधिकारी को धमकी दिए जाने की इस घटना को न्याय व्यवस्था को डराने और दबाव में लेने का प्रयास माना जा रहा है।

Top of Form

Bottom of Form

Top of Form

SP_Singh AURGURU Editor