करिश्मा कपूर के पूर्व पति के निधन पर कंगना ने जताया दुख

मुंबई। एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का कल लंदन में निधन हो गया। वह 53 साल के थे। इस घटना के बाद से ही हर कोई दंग है और सोच में पड़ गया है कि अचानक उन्हें क्या हो गया। इस मामले में कई तरह की बातें चल रही हैं। कई सेलेब्स भी इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। इस बीच, अब कंगना रनौत ने भी संजय की मौत की खबर पर प्रतिक्रिया दी है और इसे 'दुखद' और 'अविश्वसनीय घटना' कहा है।

Jun 13, 2025 - 20:11
 0
करिश्मा कपूर के पूर्व पति के निधन पर कंगना ने जताया दुख


कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, 'एक और अविश्वसनीय घटना में संजय कपूर (करिश्मा कपूर के पूर्व पति) पोलो ग्राउंड पर थे, एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई, इसने उन्हें डंक मार दिया और उनकी सांस की नली बंद हो गई, वह सांस नहीं ले पा रहे थे, इसलिए उन्होंने खेल रोकने को कहा लेकिन तुरंत ही कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई। बहुत दुखद खबर।'

उन्होंने अंत में लिखा, 'साथ ही मैं 2025 में हमारे जीवन में आने वाली सभी विचित्र घटनाओं को समझने की कोशिश कर चुकी हूं। सभी सुरक्षित रहें और भगवान से प्रार्थना करते रहें।'

संजय कपूर पोलो टूर्नामेंट के लिए यूके में थे। उनके निधन की खबर की पुष्टि सुहेल सेठ ने की, जिन्होंने एक्स पर एक शोक संदेश शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'संजय कपूर के निधन पर गहरा दुख हुआ। आज सुबह इंग्लैंड में उनका निधन हो गया, एक भयानक क्षति और उनके परिवार और उनके सहयोगियों के प्रति गहरी संवेदनाएं, ओम शांति।'

ऑटो कम्पोनेंट कंपनी सोना कॉमस्टार के चेयरमैन ने कहा, 'हमें अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि सोना कॉमस्टार के चेयरमैन और गैर-कार्यकारी निदेशक संजय जे कपूर का 12 जून 2025 को इंग्लैंड, यूके में अचानक दिल का दौरा पड़ने से असामयिक निधन हो गया। वह 53 वर्ष के थे।'

संजय कपूर ने 2003 में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से शादी की थी। इस कपल के दो बच्चे हैं- समायरा (19) और कियान (13)। 2014 में करिश्मा और संजय ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी। 2016 में उनका तलाक फाइनल हो गया। अलग होने के बाद संजय ने 2017 में प्रिया सचदेव से शादी की। उनका का एक बेटा है- अजारियस।