कंगना रनौत केस: कोर्ट ने मूल पत्रावली तलब की, पांच सितंबर को पुनः होगी बहस
आगरा। किसानों के अपमान और राष्ट्रद्रोह से जुड़े मामले में हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ दायर रिवीजन की सुनवाई मंगलवार को स्पेशल जज एमपी-एमएलए लोकेश कुमार की अदालत में हुई।
वादी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा के पक्ष में वरिष्ठ अधिवक्ता दुर्ग विजय सिंह, भैया सुरेंद्र लाखन, राजीव सिंह और बी.एस. फौजदार सहित कई अधिवक्ताओं ने बहस की। अभियोजन की ओर से एडीजीसी मोहित पाल ने पक्ष रखा। वहीं कंगना रनौत की तरफ से कोई भी अधिवक्ता अदालत में उपस्थित नहीं हुआ।
बहस सुनने के बाद कोर्ट ने अवर न्यायालय एमपी-एमएलए कोर्ट (अनुज कुमार सिंह) से मूल पत्रावली तलब करने के आदेश दिए। इसके साथ ही अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 5 सितंबर 2025 की तिथि नियत कर दी, जिस दिन मामले पर पुनः बहस होगी।