कैटरीना जल्द कर सकती हैं प्रेग्नेंसी का एनाउंसमेंट
मुंबई। पिछले काफी समय से रूमर्स फैले हुए हैं कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। हालांकि इस जोड़े ने अभी तक ना तो प्रेग्नेंसी की खबर को कंफर्म किया है और ना ही खारिज किया है। वहीं हाल ही में आर्यन खान की बैड्स ऑफ बॉलीवुड के प्रीमियर पर भी विक्की कौशल कैटरीना कैफ को घर छोड़ अकेले पहुंचे थे. जिसके बाद कैटरीना के प्रेग्नेंट होने के रूमर्स और तेज हो गए। इन सबके बीच अब एक्ट्रेस की बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर रेडिट पर वायरल हो रही है।
इस बीच कैटरीना कैफ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई, जिसमें वह मैरून गाउन में पोज़ देती हुई दिखाई दे रही हैं और साथ ही अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती हुई दिख रही हैं। हालांकि ये अभी तक क्लियर नहीं है कि कैटरीना अपने मैटरनिटी फोटोशूट की शूटिंग कर रही थीं या वायरल हो रही तस्वीर किसी एड की है।
कैटरीना की बेबी बंप के साथ तस्वीर रेडिट पर वायरल होते ही कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने एक्साइटमेटं दिखाते हुए अभिनेत्री को मुबारकबाद भी दी। एक यूज़र ने लिखा, "उनके लिए बहुत खुश हूँ... बधाई! " एक और ने लिखा, "मेरे अंदर का 14 साल का फैन चीख रहा है। बधाई हो।" एक तीसरे कमेंट में लिखा था, "एक पल के लिए तो मुझे लगा कि ये प्रेग्नेंट करीना की याद दिला रहा है लेकिन वाह!! बधाई हो।"
कैटरीना कैफ की प्रेगनेंसी की अटकलें 30 जुलाई से शुरू हुईं थीं। उस दौरान मुंबई के एक फेरी पोर्ट पर अभिनेत्री और विक्की कौशल का एक वीडियो वायरल हुआ था। ओवरसाइज़्ड व्हाइट शर्ट और बैगी पैंट पहने, कैटरीना के कैज़ुअल आउटफिट और सावधानी से चलने के अंदाज़ एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने के रूमर्स फैल गए थे।
7 अगस्त को अफवाहों बाज़ार अपने पीक पर पहुंच गया, जब एक वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि विक्की और कैटरीना अक्टूबर या नवंबर में अपने पहले बच्चे का वेलकम कर सकते हैं। हालांकि ये खबर महज रूमर्स निकली।
इन सबके बीच फैंस बेसब्री से इस कपल के पेरेंट्स बनने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस जोड़ी ने प्रेगनेंसी को लेकर कुछ भी अनाउंस नहीं किया है।