पेल्विक फ्लोर को मजबूत रखें, वरना हंसना-डांस करना हो जाएगा मुश्किल- डॊ. सेजल नाइक

आगरा। यूरिन लीक की समस्या सिर्फ शर्मिंदगी ही नहीं, बल्कि आपकी सामान्य जीवनशैली – हंसना, डांस करना और घूमना-फिरना – सब छीन सकती है। यह कहना है आईएजीई की कोषाध्यक्ष और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सेजल नाइक (सूरत) का। उन्होंने आगरा में आयोजित कार्यशाला के दौरान बताया कि यह समस्या अब केवल वृद्धावस्था तक सीमित नहीं रही, बल्कि कम उम्र की महिलाओं में भी तेजी से बढ़ रही है।

Oct 4, 2025 - 18:49
 0
पेल्विक फ्लोर को मजबूत रखें, वरना हंसना-डांस करना हो जाएगा मुश्किल- डॊ. सेजल नाइक
डॊ. सेजल नाइक।

डॊ. सेजल नाइक आगरा अब्स्ट्रेटिकल एंड गायनीकॊलोजी सोसाइटी द्वारा आयोजित एंडो रोबो गायनी वर्कशाॊप 2025 में भाग लेने के लिए आगरा आई हुई हैं। 

कैसे होती है यूरिन लीक की समस्या

डॉ. सेजल नाइक ने बताया कि पेल्विक फ्लोर मांसपेशियों के कमजोर होने पर हल्का सा जोर पड़ते ही पेशाब का रिसाव (यूरिन लीक) हो जाता है। छींकने, खांसने, हंसने या अचानक कोई जोर लगाने की स्थिति में यह समस्या महिलाओं में आम हो रही है। बार-बार कब्ज रहना, कई बार गर्भधारण होना और मीनोपॉज का दौर, ये प्रमुख कारण हैं जिनसे यूरिन लीक की परेशानी बढ़ जाती है।

बचाव और इलाज

उन्होंने कहा कि जैसे चेहरे की देखभाल जरूरी है, वैसे ही पेल्विक फ्लोर मांसपेशियों की देखभाल भी उतनी ही जरूरी है। गर्भावस्था के दौरान और बाद में योगाभ्यास करें। संतुलित खान-पान के साथ कुछ विशेष व्यायाम के जरिए
काफी हद तक इस समस्या को टाला जा सकता है।

अगर समस्या बढ़ जाए तो सर्जरी भी एक समाधान है। उन्होंने यह भी कहा कि आज की महिलाएं 70 वर्ष की उम्र में भी वर्ल्ड टूर करती हैं। ऐसे में यूरिन लीक जैसी समस्या उनके आत्मविश्वास और जीवनशैली के बीच बाधा नहीं बननी चाहिए।

महिलाओं को जागरूक होने की जरूरत

डॉ. सेजल ने कहा कि कई महिलाएं शर्म या झिझक की वजह से इस समस्या को नजरअंदाज कर देती हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है। अगर समय रहते एक्सरसाइज और सही उपचार किया जाए तो महिला सामान्य और सक्रिय जीवन जी सकती हैं।

SP_Singh AURGURU Editor