खान सर की मुश्किलें बढ़ी, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी, कैंपस में हजारों छात्र मौजूद
पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर कथित हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। 2 जून की रात को खान सर के कोचिंग के बाहर पत्थरबाजी और मारपीट के मामले में अब खान सर यानी फैजल खान की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। पहले खान सर यानी फैजल खान ने दावा किया कि 8 से 10 राउंड फायरिंग की गई है। इसके बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग के रोशन आनंद को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद एक वीडियो सामने आया, जिसमें खान सर के गार्ड की ओर से ही गोली चलाई जा रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद मामला ही पूरा पलट गया। इसके बाद खान सर के दोनों गार्ड को हिरासत में ले लिया गया। अब खान सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है।
आलोक नंदन
पटना। खान सर की कोचिंग के बाहर छात्रों ने उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी तरह के बहकावे में न आएं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
फैसल खान उर्फ खान सर की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक किसी भी समय गिरफ्तारी संभव है। बताया जा रहा है कि खान सर कहां हैं, इसका पता किसी को नहीं है। उधर, पुलिस पूरी तैयारी कर चुकी है। ऐसी खबर मिल रही है कि खान सर की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है।
खान सर के कोचिंग और ज्ञान बिंदू कोचिंग के छात्रों की भीड़ खान सर के कैंपस के पास जमा रही। कुछ छात्रों ने नारेबाजी की। जिसे पुलिस ने समझाकर शांत किया। कुछ समय पहले दोनों कोचिंग के छात्रों में झड़प भी हुई। पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत कराया। बताया जा रहा है कि खान सर की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन हो गया है।
थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कहा जा रहा है कि खान सर की गिरफ्तारी देर शाम हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक खान सर पहले से ही कोर्ट की शरण में जाने को तैयार हैं। उन्होंने वकीलों से सलाह ले लिया है। उधर, ज्ञान बिंदू और खान सर कोचिंग के छात्रों के बीच तनाव देखा जा रहा है। पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। पटना प्रशासन ने छात्रों को हिदायत दी है। खान सर की गिरफ्तारी को लेकर पटना पुलिस काफी सावधानी बरतेगी। कानून के जानकार कह रहे हैं कि जो धारा लगी है, उसके मुताबिक गिरफ्तारी निश्चित है।
सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक खान सर अपने कैंपस में नहीं हैं। वकीलों से राय सलाह के बाद खान सर अपने कोचिंग से गायब हो गये हैं। सूत्रों के मुताबिक खान सर की गिरफ्तारी निश्चित है। उसके पहले वे कोचिंग से निकल चुके हैं। खान सर के अंडर ग्राउंड होने की खबर आ रही है। हालांकि, कोचिंग के आस- पास पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
खान सर की कोचिंग के बाहर छात्रों ने उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी तरह के बहकावे में न आएं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
पप्पू यादव ने खान सर कोचिंग विवाद पर कहा है कि सभी संस्थाओं में ऐसे लोगों का प्रवेश हो चुका है। जो अच्छे संस्थान हैं, उसे बर्बाद करने की कोशिश हो रही है। बड़ी-बड़ी घटनाएं और घोटाले हो रहे हैं। प्रिस्पर्धा होना कोई गुनाह नहीं है। एक टीचर की वैश्विक स्तर पर इज्जत है। दूसरे शिक्षक ने पांच 6 सालों में यूपी बिहार के लोगों के बीच ज्ञान को लेके गए। दोनों शिक्षकों के ज्ञान पर कोई सवाल नहीं। जिस तरह लोग मजे ले रहे हैं। उन्हें लड़ाया जा रहा है। दोनों शिक्षकों से क्रिमिनल की तरह व्यवहार नहीं करना चाहिए।