बाबा श्याम के भजनों से गूंजेगा खाटू श्याम मंदिर

आगरा। श्री श्याम कृपा सेवक परिवार की ओर से स्थापना दिवस पर दो दिवसीय श्री श्याम आराधना महोत्सव का 9 व 10 अप्रैल को आयोजन किया जायेगा। शुक्रवार को विजय नगर स्थित कलेवा रेस्टोरेंट पर महोत्सव के आमंत्रण पत्र का विमोचन कर पदाधिकारियों ने जानकारी दी।

Mar 28, 2025 - 17:28
 0
बाबा श्याम के भजनों से गूंजेगा खाटू श्याम मंदिर
आमंत्रण पत्र का विमोचन करते पदाधिकारी

दो दिवसीय श्याम आराधना महोत्सव के आमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन

संस्थापक गणेश चतुर्वेदी ने बताया कि स्थापना दिवस की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। श्याम जगत के कोहिनूर कहे जाने वाले कोलकाता से भजन गायक सौरभ शर्मा, भीलवाड़ा से राजू अलबेला, ग्वालियर से ऋषिका ठाकुर और आगरा से प्रखर लोहिया 10 अप्रैल को जीवनी मंडी स्थित खाटूश्याम मंदिर परिसर में अपने मधुर स्वर से श्याम बाबा को रिझाएंगे।

समिति से जुड़े रजत अग्रवाल ने बताया कि दो दिवसीय महोत्सव में श्याम बाबा का भव्य दरबार के साथ अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग, श्याम रसोई, अरदास कीर्तन, अखंड ज्योति, पुष्प और इत्र वर्षा होगी। रमणीक श्रृंगार में विराजमान खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए कीर्तन में भक्तों का हुजूम उमड़ेगा। 9 अप्रैल को खाटूश्याम मंदिर पर श्याम नाम की मेहंदी उत्सव और सुन्दरकाण्ड का आयोजन होगा। इस अवसर पर हर्ष चतुर्वेदी, शिवम चौहान, शिवांग अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, राजीव नागायच, राघवेंद्र गुप्ता, रितेश गुप्ता, सूरज, प्रमोद, रवि, सुजल, रवि और हेमंत आदि मौजूद रहे।