किसान दिवस पर नमन अन्नदाता के मसीहा को, चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर सांसद राजकुमार चाहर के नेतृत्व में श्रद्धांजलि

आगरा। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी के 123वें जन्मदिवस, जिसे देशभर में किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है, के अवसर पर आगरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सिंचाई विभाग (लोअर खण्ड आगरा नहर, आगरा) के प्रांगण में स्थापित चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

Dec 23, 2025 - 19:48
 0
किसान दिवस पर नमन अन्नदाता के मसीहा को, चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर सांसद राजकुमार चाहर के नेतृत्व में श्रद्धांजलि
प्रतापपुरा स्थित चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रध्दाजंलि देते सांसद राजकुमार चाहर व अन्य।

आगरा। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी के 123वें जन्मदिवस, जिसे देशभर में किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है, के अवसर पर आगरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सिंचाई विभाग (लोअर खण्ड आगरा नहर, आगरा) के प्रांगण में स्थापित चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान सांसद राजकुमार चाहर, देवेंद्र रावत, अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह फोगाट, नीरज कुमार, कर्ण पाल सिंह सहित अनेक किसान नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया और किसानों के मसीहा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी किसानों के सच्चे हितैषी और ग्रामीण भारत की आवाज थे। उनका संपूर्ण जीवन अन्नदाता के सम्मान, अधिकारों की रक्षा और किसान कल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब ने हमेशा किसान, खेत और गांव को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना और उनकी नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं।

सांसद चाहर ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी के विचार, सिद्धांत और संघर्ष आज भी हम सभी को किसान सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्र सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने किसानों से जुड़े मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने और चौधरी साहब के आदर्शों को व्यवहार में उतारने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने चौधरी चरण सिंह जी के आदर्शों को आत्मसात करने और किसान हित में निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर किसानों की भूमिका, कृषि की मजबूती और ग्रामीण विकास पर भी विचार साझा किए गए।

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हाकिम सिंह सोलंकी, राजू लवानिया, राजीव जैन, जितेंद्र सिंह, अनिल चाहर, सतेंद्र यादव, आकाश स्वामी, सचिन गोयल, दिग्विजय, रामनिवास भारती, उदय प्रताप, जयप्रकाश, वीरेंद्र रघुवंशी, हरिमोहन कुशवाहा, विजय सिंह, अशोक दुबे, सत्यवीर, मलखान, शंकर वर्मा, जसवंत सिंह, अजय चौधरी सहित बड़ी संख्या में किसान मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन चौधरी चरण सिंह जी के योगदान को याद करते हुए किसानों के उत्थान और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ किया गया।