ममता बनर्जी की टिप्पणी से दुखी हैं कोलकाता में मारी गई डाक्टर बिटिया की मां

कोलकाता। कोलकाता में जिस डाक्टर बिटिया की रेप के बाद इस कालेज में हत्या कर दी गई थी, उसकी मां ने एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली है। इसमें उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को न तो बेटा है, न ही बेटी। वह एक बेटी को खोने का दर्द नहीं समझ सकती हैं। वह कुछ भी बोल देती हैं। उन्हें जरा भी समझ नहीं है कि क्या बोलना चाहिए और क्या नहीं। आज पूरा भारत मेरी बेटी को न्याय दिलाने के लिए खड़ा है और प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन ममता बनर्जी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। हमें ममता बनर्जी की टिप्पणी से बहुत दुःख पहुंचा है।

Aug 31, 2024 - 15:25
 0
ममता बनर्जी की टिप्पणी से दुखी हैं कोलकाता में मारी गई डाक्टर बिटिया की मां


बिटिया के रेप और हत्या से पूरा देश शर्मसार है, वहीं आरोपी संजय रॉय जेल में भी मौज काटना चाहता है। वह जेल की रोटी-सब्जी खाने की बजाय चाइनीज खाना चाहता है। प्रेसीडेंसी सुधार गृह में बंद संजय रॉय की डिमांड तो जैसे खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले उसने मटन खाया फिर सोने के लिए एक्स्ट्रा समय मांगा और अब उसको अंडा- चाउमीन चाहिए।

प्रेसिडेंसी जेल की सेल नंबर 21 में बंद रेप के आरोपी को पॉलिग्राफ टेस्ट से पहले मटन परोसा गया था। हालांकि ये जेल मैन्यू के मुताबिक ही था लेकिन अब उसने जेल अधिकारियों से डिमांड की है कि खाने में रोटी-सब्जी की जगह अंडा चाउमीन दो। जेल से सादा खाने से वह ऊब गया है। लेकिन जेल प्रशासन ने उसे कड़ी फटकार लगाई और अंडा चाउमीन परोसने से साफ इनकार कर दिया।