आगरा में उल्लास के साथ मना खंडेलवाल जैन और पद्मावती पुरवाल समाज का क्षमावाणी महापर्व
आगरा। शहर में जैन समाज द्वारा क्षमावाणी महापर्व के आयोजन का सिलसिला जारी है। रविवार को भी बड़े हर्षोल्लास, भक्ति और सांस्कृतिक गरिमा के साथ दो आयोजन हुए। न कार्यक्रमों में आध्यात्मिकता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोहों ने विशेष आकर्षण बटोरा।
खंडेलवाल दिगंबर जैन समिति का क्षमावाणी मिलन समारोह
वाटर वर्क्स क्रॉसिंग स्थित अग्रवन में आगरा खंडेलवाल दिगंबर जैन समिति का क्षमावाणी मिलन समारोह दीप प्रज्ज्वलन एवं मंगलाचरण से प्रारंभ हुआ।
महिला मंडलों (कमला नगर, नाई की मंडी, मोती कटरा बेलनगंज, जयपुर हाउस शैली) की रंगारंग प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्ति और संस्कृति से सराबोर कर दिया। मुख्य अतिथि जयपुर से पधारे उमराव मल सांघी का समिति द्वारा स्वागत-सम्मान किया गया। समिति ने समाज के दांपत्य जीवन के 50 वर्ष पूर्ण करने वाले युगलों, मेधावी छात्र-छात्राओं और त्यागी वृत्तियों को प्रतीक चिन्ह व माला पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया, वहीं मंत्री पंकज जैन ने म्यूजिक तंबोला गेम की जानकारी दी।
इस मौके पर निर्मल मोठया, पंकज जैन, नरेंद्र गोधा, संदीप पाटनी, दिलीप बड़जात्या, सुरेंद्र बैनाड़ा, सुनील गोधा, अंकुर बैनाड़ा, रोहित बड़जात्या, अनिल सोनी, राजेन्द्र जैन, अनिमेष गोधा, पन्नालाल बैनाड़ा, दीपक जैन, शुभम कासलीवाल, शशि सेठी, उर्मिला मोठया, सुरभि पाटनी, प्रिया भूंच सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
पद्मावती पुरवाल समाज का क्षमावाणी महापर्व
एमडी जैन परिसर, हरीपर्वत स्थित आचार्य शांतिसागर सभागार में श्री दिगंबर जैन पद्मावती पुरवाल समाज ने क्षमावाणी महापर्व का आयोजन किया। प्रातः आचार्य श्री विमल सागर जी महाराज की संगीत भक्ति के साथ अष्टद्रव्य पूजन एवं आरती विधानाचार्य आशीष जैन के सानिध्य में सम्पन्न हुई।
समिति ने 48 मेधावी छात्र-छात्राओं, वरिष्ठजनों और त्यागी वृत्तियों का सम्मान किया। महिला समाज की सदस्याओं ने तिलक लगाकर सभी का अभिनंदन किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महामंत्री सुनील जैन व मुकेशचंद्र जैन ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, अध्यक्ष अवनि जैन ने स्वागत उद्बोधन में आभार व क्षमायाचना की।
मंचासीन में नीरज जैन (समारोह संरक्षक), सुशील जैन (गौरवाध्यक्ष), पुष्पेंद्र कुमार जैन (मुख्य अतिथि), रमेशचंद्र जैन (विशिष्ट अतिथि), संजीव जैन (स्वागताध्यक्ष), कमल जैन (सम्मान प्रतीक प्रदाता), रवि जैन (उपहार प्रदाता) सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।
समाज के पदाधिकारी मनोज जैन, अजय जैन, वैभव जैन, मोहित जैन, प्रशांत जैन, आदीश जैन, संगीता जैन, सीमा जैन, शिल्पी जैन, अर्पिता जैन, रश्मि जैन, शशि जैन आदि ने व्यवस्था संभाली।
विशेष रूप से शुभम जैन (संयुक्त निदेशक, सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो), यशि जैन (पीसीएस अधिकारी), डॉ. अरिंजय जैन (एसोसिएट प्रोफेसर, भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय) को सम्मानित किया गया। व्यवस्था सुनील जैन काका ने संभाली, धन्यवाद ज्ञापन कमल कुमार जैन ने दिया और संचालन सुशील जैन व उपासना जैन ने किया।