आगरा में जैन समाज का क्षमावाणी महापर्व : क्षमा, सौहार्द और भक्ति का अद्भुत संगम

आगरा। जैन समाज में क्षमावाणी महापर्व का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। यह पर्व अहंकार त्यागकर विनम्रता अपनाने और कटुता मिटाकर स्नेह व सौहार्द का सूत्र पिरोने का संदेश देता है। समाजजनों ने एक-दूसरे से “मिच्छामि दुक्कड़म्” कहकर क्षमा याचना की और जीवन में क्षमा की राह अपनाने का संकल्प लिया।

Sep 9, 2025 - 19:15
Sep 9, 2025 - 22:35
 0
आगरा में जैन समाज का क्षमावाणी महापर्व : क्षमा, सौहार्द और भक्ति का अद्भुत संगम
क्षमावाणी पर्व पर आगरा के कलाकुंज जैन मंदिर और कटरा इतवारी खां के जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रमों की एक झलक।

कलाकुंज जैन मंदिर में क्षमावाणी महापर्व

मारुति स्टेट स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, कलाकुंज में क्षमावाणी महापर्व का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत बालिकाओं ने मंगलाचरण से की। बाहर से आए वक्ताओं ने क्षमा की महिमा का बखान करते हुए कहा कि सच्चा विजेता वही है, जो क्षमा को अपनाता है।
मंदिर कमेटी ने दशलक्षण महापर्व में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाली महिलाओं एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया। बच्चों और महिलाओं की प्रस्तुतियों से वातावरण भक्ति रस में रंग गया।

कार्यक्रम का संचालन अजय जैन मास्टर ने किया। इस मौके पर आदित्य भगत, प्रमोद जैन, रविंद्र जैन, राजीव जैन, अजय जैन, मुकेश भगत, संयम जैन, देवेंद्र जैन, ऋषभ जैन, दिव्यांशु जैन, कपिल जैन, शुभम जैन, मंजरी जैन, स्वीटी जैन, ममता जैन, कमलेश जैन सहित समस्त कलाकुंज जैन समाज बड़ी संख्या में उपस्थित रहा।

कटरा इतवारी खां जैन मंदिर में क्षमावाणी महापर्व

श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, कटरा इतवारी खां में सोमवार को वार्षिक क्षमावाणी महापर्व का आयोजन हुआ। कार्यक्रम शाम 6 बजे अभिषेक से प्रारंभ हुआ और सांय 7 बजे मंगलाचरण के साथ क्षमावाणी महापर्व मनाया गया।

महिलाओं एवं बालिकाओं ने भजन प्रस्तुत किए। मंदिर समिति ने दशलक्षण महापर्व पर पूजन करने वाले श्रावकों और व्रत, बेला, तेला करने वाले श्रावक-श्राविकाओं का स्वागत सम्मान किया।

सभी समाजजनों ने वर्षभर में हुई भूलों के लिए क्षमा मांगी और सौहार्द का संदेश दिया। अंत में मंदिर परिसर में साधर्मी सल्पाहार हुआ, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र बैनाड़ा ने किया। इस अवसर पर निर्मल मौठया, सुरेन्द्र जैन, अजित जैन बैनाड़ा, अनिल मौठया, अनिल जैन, प्रमोद जैन, अजित बैनाड़ा, सुमेर बैनाड़ा, अमित जैन, मनीष जैन, विक्की जैन, विभू बैनाड़ा, पन्नालाल बैनाड़ा, शैलेन्द्र जैन, तरुण जैन, उषा जैन, रेखा जैन, आयुषी जैन, शोभा जैन, सुनीता जैन, शुभम जैन सहित कटरा इतवारी खां जैन समाज बड़ी संख्या में मौजूद रहा।

कमला नगर जैन मंदिर में हुआ क्षमावाणी महापर्व का भव्य आयोजन

आगरा। कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार को क्षमावाणी महापर्व बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में भक्तों की भीड़ उमड़ी और सभी ने एक-दूसरे से क्षमा याचना कर "मिच्छामि दुक्कड़म्" कहा। सर्वप्रथम पूजन-अर्चना, कलशाभिषेक एवं विशेष प्रवचन हुए। इस दौरान साधर्मिक जनों ने क्षमा धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि क्षमा ही धर्म का आभूषण है और यह जीवन को शांति व सद्भाव की ओर ले जाती है।

धार्मिक कार्यक्रमों के साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने जैन जीवन मूल्यों पर आधारित नाट्य मंचन किया। वहीं महिलाओं द्वारा सामूहिक भजन संध्या ने वातावरण को और अधिक भक्ति-रस से सराबोर कर दिया। मंदिर परिसर में भक्ति, शांति और सौहार्द का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर क्षमा मांगी और वैर-विरोध मिटाकर प्रेम, मैत्री और सद्भाव का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल द्वारा किया गया। इस मौके पर प्रदीप जैन पीएनसी, जगदीश प्रसाद जैन, पारस बाबू जैन, नरेश जैन, अनिल जैन रईस, राकेश जैन बजाज, हरीश जैन, रोहित जैन अहिंसा तथा समस्त ग्रेटर कमला नगर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor