आगरा के श्यामो गांव में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र के श्यामो गांव में रविवार को एक मजदूर की विद्युत करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पत्थर काटने के लिए मजदूर को बुलाया गया था और जब वह मशीन के तार जोड़ रहा था, तभी जानबूझकर स्विच ऒन कर दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Jun 22, 2025 - 23:00
 0
आगरा के श्यामो गांव में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
श्यामो गांव में विद्युत करंट लगने से मृत मजदूर।

-पत्थर काटने बुलाया था पड़ोसी ने, परिजनों ने कहा- जानबूझकर जोड़ दी थी लाइन

जानकारी के अनुसार मृतक राम निवास को पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने पत्थर काटने के लिए अपने घर बुलाया था। वह जैसे ही मशीन में तार जोड़ने लगा, तभी घरवालों ने विद्युत सप्लाई चालू कर दी, जिससे मशीन के खुले तार में तेज करंट दौड़ गया और मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने आरोप लगाया कि यह हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति रही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

SP_Singh AURGURU Editor