वरिष्ठ पत्रकार डॉ. हर्षदेव का अंतिम संस्कार अब शाहगंज स्थित मल्ल का चबूतरा विद्युत शवदाह गृह पर होगा
आगरा। आगरा की पत्रकारिता को दशकों तक दिशा और पहचान देने वाले वरिष्ठ पत्रकार, संपादक एवं पत्रकारिता के पुरोधा डॉ. हर्षदेव का आज सुबह करीब 10 बजे निधन हो गया। उन्होंने कारगिल हॉस्पिटल, आगरा में अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही आगरा सहित प्रदेश और देश के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
इस बीच डॉ. हर्षदेव के अंतिम संस्कार स्थल को लेकर संशोधन किया गया है। पहले ताजगंज स्थित विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार की जानकारी दी गई थी, लेकिन पारिवारिक सूत्रों के अनुसार अब उनका अंतिम संस्कार शाहगंज स्थित मल्ल का चबूतरा विद्युत शवदाह गृह में किया जाएगा। उनकी पुत्री आगरा पहुंच रही हैं। दोपहर करीब ढाई बजे अंतिम संस्कार संपन्न होगा।
डॉ. हर्षदेव के निधन की सूचना मिलते ही उनके शुभचिंतक और रिश्तेदार कारगिल हॊस्पिटल पहुंच गये थे। हॊस्पिटल से उनका पार्थिव शरीर उनके निवास पर ले आया गया है। अंतिम यात्रा निवास से ही शुरू होगी और मल्ल का चबूतरा (शाहगंज) स्थित विद्युत शवदाह गृह पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।