33वीं जूनियर राष्ट्रीय टेनिस बाल प्रतियोगिता में पहुंचे इमरान लौरी का लीडर्स आगरा ने किया अभिनंदन
आगरा। जॉन मिल्टन स्कूल में चल रही 33वीं जूनियर राष्ट्रीय टेनिस बाल प्रतियोगिता के अवसर पर आगरा आए टेनिस बाल फेडरेशन के महामंत्री इमरान अहमद लौरी का लीडर्स आगरा परिवार ने अभिनंदन किया। इस अवसर पर खेल और खिलाड़ियों के विकास को लेकर सकारात्मक संवाद भी हुआ।
लीडर्स आगरा परिवार ने टेनिस बाल फेडरेशन के महामंत्री इमरान अहमद लौरी का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन ने बताया कि 33वीं जूनियर राष्ट्रीय टेनिस बाल प्रतियोगिता के आयोजन के सिलसिले में आगरा पहुंचे श्री लौरी को इलायची की माला पहनाकर सम्मानित किया गया और प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।
इस अवसर पर उनके साथ आए फेडरेशन के कार्यालय सचिव तौसीफ अहमद लौरी का भी लीडर्स आगरा परिवार की ओर से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में सुनील जैन, राकेश बेदी, स्वीटी चौहान, आयुषी गुप्ता, राहुल जैन और रौबिन जैन सहित लीडर्स आगरा परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।