पंकज की ईमानदारी को लीडर्स आगरा ने सम्मान कर सराहा

आगरा। नौलक्खा के मधु ड्राई क्लीनर्स के संचालक पंकज कनौजिया ने अपने एक ग्राहक परिवार की नौ लाख कीमत की ज्वेलरी का बाक्स वापस कर ईमानदारी की मिसाल तो पेश की शहर की सामाजिक संस्था लीडर्स आगरा ने पंकज कनौजिया का सम्मान कर उनकी नेकनीयती को सराहा।

Nov 16, 2024 - 12:42
 0
पंकज की ईमानदारी को लीडर्स आगरा ने सम्मान कर सराहा
नौलक्खा में मधु ड्राई क्लीनर्स के संचालक पंकज कनौजिया को सम्मानित करते लीडर्स आगरा के पदाधिकारी।

अच्छे, सदाचारी और ईमानदार नागरिकों से समाज मजबूत होता है और  मजबूत समाज से देश एकजुट होता है, इसी भावना के तहत लीडर्स आगरा टीम ने नौलक्खा में मधु ड्राई क्लीनर्स पर पहुंचकर पंकज कनोजिया का अभिनन्दन किया। संस्था के महामंत्री सुनील जैन, हरिकांत शर्मा, सुनील बग्गा, राहुल जैन, प्रिन्स सिसोदिया ने इलायची की माला पट्टिका पहनाई। उनके पिताजी को संस्था की ओर से प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।

SP_Singh AURGURU Editor