लीडर्स आगरा ने लगाया निःशुल्क हेल्थ कैंप, 54 मरीजों का परीक्षण और परामर्श

आगरा। सामाजिक संस्था लीडर्स आगरा ने चर्च रोड स्थित हरिहर हेल्थ सेंटर पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। बदलते मौसम में बढ़ते वायरल इन्फेक्शन को देखते हुए आयोजित इस शिविर में कुल 54 मरीजों की जांच की गई। मरीजों में खांसी, जुकाम और बुखार के केस प्रमुख रहे। शिविर में डॉ. अंकुर टंडन और उनकी टीम ने प्रत्येक मरीज की शुगर टेस्ट निःशुल्क की और संभावित खतरों के प्रति जागरूक किया।

Aug 17, 2025 - 21:51
 0
लीडर्स आगरा ने लगाया निःशुल्क हेल्थ कैंप, 54 मरीजों का परीक्षण और परामर्श
लीडर्स आगरा के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में एक मरीज की जांच करते डॊ. अंकुर टंडन।

शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती स्वीटी चौहान ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि आयुषी गुप्ता, सोना वर्मा और मनीष अग्रवाल भी मौजूद रहे।
संस्था के महामंत्री सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर लीडर्स आगरा परिवार के उपस्थित सभी सदस्यों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

डॉ. अंकुर टंडन ने कहा कि कम आयु के लोगों में डायबिटीज का पाया जाना बेहद चिंतनीय है, और इसके लिए समय से सावधानी और जागरूकता जरूरी है।

कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉ. अंकुर टंडन, स्वीटी चौहान, सुनील जैन, सुनील बग्गा, राहुल जैन, आयुषी गुप्ता, सोना वर्मा, डॉ. अशोक कुशवाहा, दीपू वर्मा मौजूद रहे। शिविर के संयोजक रौबिन जैन, मनीष जैन रहे तथा पैरामेडिकल स्टाफ रजत जैन, अमन और सचिन ने सक्रिय सहयोग किया।

SP_Singh AURGURU Editor