रिश्वत लेते पकड़ा गया लेखपाल: एंटी करप्शन टीम ने साथी के साथ किया गिरफ्तार, किसान से मांगे थे 20 हजार

बदायूं। जनपद बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित लालपुल इलाके में एंटी करप्शन टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेते एक लेखपाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी लेखपाल संजीव कुमार अपने साथी के साथ मिलकर एक किसान से जमीन की नपत कराने के एवज में 20 हजार रुपये की मांग कर रहा था।

May 21, 2025 - 13:37
May 21, 2025 - 13:38
 0
रिश्वत लेते पकड़ा गया लेखपाल: एंटी करप्शन टीम ने साथी के साथ किया गिरफ्तार, किसान से मांगे थे 20 हजार
बदायूं में एंटी करप्शन टीम द्वारा रिश्वत लेते गिरफ्तार लेखपाल और उसका साथी।  

किसान मुशाहिद द्वारा एंटी करप्शन टीम को की गई शिकायत के आधार पर मंगलवार को यह कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ता किसान के अनुसार, कई बार चक्कर लगाने के बावजूद लेखपाल ने काम नहीं किया और अंततः 10 हजार रुपये पर बात तय हुई।

जैसे ही लेखपाल रिश्वत की रकम लेने पहुंचा, टीम ने उसे पकड़ लिया। एंटी करप्शन टीम के डिप्टी एसपी यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी संजीव कुमार सदर तहसील में तैनात है और लौड़ा बहेड़ी गांव क्षेत्र की देखरेख करता है। उसके साथ पकड़ा गया दूसरा व्यक्ति उसके लिए अवैध लेनदेन में सहयोग करता था।

टीम ने दोनों आरोपियों को विनावर थाने लाकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और पूछताछ के लिए अपने साथ बरेली ले गई है। इस कार्रवाई से तहसील और राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।

SP_Singh AURGURU Editor