हैदराबाद पहुंचे लियोनेल मेसी, तेलंगाना के सीएम के साथ की मुलाकात

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी आज यानी 13 दिसंबर को भारत पहुंच गए हैं। कोलकाता एयरपोर्ट पर उनका शानदार स्वागत हुआ है।

Dec 13, 2025 - 20:44
 0
हैदराबाद पहुंचे लियोनेल मेसी, तेलंगाना के सीएम के साथ की मुलाकात

कोलकाता। 2022 का फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाले लियोनल मेसी कोलकाता पहुंच गए हैं। आज यानी 13 दिसंबर से ही उनका 'गोट इंडिया टूर' शुरू होने वाला है। मेसी अपने इस दौरे पर कोलकाता के साथ-साथ हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली भी जाने वाले हैं। उनको देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

लियोनेल मेस्सी शनिवार को अपने गोट इंडिया टूर 2025 के दूसरे चरण के लिए हैदराबाद पहुंचे। कोलकाता में उनके पहले पड़ाव के दौरान हुई गड़बड़ी के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया। अब मेसी तेलंगाना के सीएम के साथ एक छोटा सा फुटबॉल मैच खेलनो वाले हैं। 

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी का स्वागत किया। इससे पहले अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी अपने जीओएटी इंडिया टूर के दूसरे चरण के लिए हैदराबाद पहुंचे थे।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के खेल प्राधिकरण के अध्यक्ष शिवसेना रेड्डी ने प्रशंसकों को आश्वासन दिया है कि लियोनेल मेसी का हैदराबाद दौरा सुचारू रूप से संपन्न होगा, क्योंकि भारत दौरे के कोलकाता चरण के दौरान ऐसी अफरा-तफरी मची थी। उन्होंने कहा, 'आज मेसी और मुख्यमंत्री की टीम के बीच 20 मिनट का एक छोटा सा मैत्रीपूर्ण मैच होगा। इसके बाद मेसी युवा खिलाड़ियों के लिए एक फुटबॉल कार्यशाला आयोजित करेंगे। मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि आज सुबह कोलकाता में जो हुआ, वह हैदराबाद में नहीं होगा। हमने स्थिति को संभालने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया है और प्रशंसकों से मेरा अनुरोध है कि वे भी शांत रहें।'

पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार ने कहा, 'स्टेडियम में मौजूद प्रशंसकों में इस बात को लेकर गुस्सा था कि अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी नहीं खेले। हालांकि, योजना यह थी कि वे सिर्फ आएंगे, दर्शकों को वेव करेंगे और चले जाएंगे। आयोजकों ने लिखित आश्वासन दिया है कि रिफंड दिया जाएगा। हमने मुख्य आयोजक को हिरासत में ले लिया है।'

साल्ट लेक स्टेडियम में फुटबॉल फैंस के बवाल पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख जताया है। ये फैंस अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनल मेसी को देखने के लिए जुटे थे। बनर्जी ने कहा,'आज साल्ट लेक स्टेडियम में जो मिसमैनेजमेंट हुआ है, उससे मैं बहुत परेशान और हैरान हूं। मैं इस बुरी घटना के लिए लियोनल मेसी के साथ-साथ सभी स्पोर्ट्स लवर्स और उनके फैंस से दिल से माफी मांगती हूं।' बनर्जी ने इस घटना की जांच का ऐलान किया है। उन्होंने कहा,'मैं जस्टिस (रिटायर्ड) आशिम कुमार रे की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी बना रही हूं, जिसमें चीफ सेक्रेटरी और एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (होम एंड हिल अफेयर्स डिपार्टमेंट) मेंबर के तौर पर मौजूद रहेंगे। यह कमेटी घटना की जांच करके जवाबदेही तय करेगी और आगे ऐसी घटनाएं ना हों, उसके उपाय सुझाएगी।'