लायन्स क्लब आइडियल ने रामस्वरूप कॊलेज में 35 टेबल और इतनी ही चेयर उपलब्ध कराईं  

आगरा। विद्यार्थियों की तरक्की से जितनी खुशी अभिभावकों को होती है, उससे कहीं अधिक खुशी शिक्षक को होती है। ज्ञान देने वाले गुरु को इसीलिए भगवान से भी ऊपर का दर्जा दिया गया है। इसलिए हमेशा गुरु का सम्मान करें और उनका कहा मानें।

Aug 28, 2025 - 14:28
 0
लायन्स क्लब आइडियल ने रामस्वरूप कॊलेज में 35 टेबल और इतनी ही चेयर उपलब्ध कराईं   
लायंस क्लब आइडियल की सर्विस मीट के दौरान गुरुवार को रामस्वरूप गर्ल्स इंटर कॊलेज में मौजूद क्लब के पदाधिकारी, शिक्षक और छात्राएं।

यह संदेश लॉयन्स क्लब के डिस्टिक गवर्नर-2 अजय भार्गव व अल्पना भार्गव ने लॉयन्स क्लब आइडियल की ओर से राम स्वरूप गर्ल्स इंटर कालेज में आयोजित सर्विस मीट में विद्यार्थियों को दिया। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई। क्लब अध्यक्ष लव गोयल व संयुक्त सचिव तुषार अग्रवाल ने अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस अवसर पर क्लब ने विद्यालय में शिक्षकों और छात्राओं के लिए 35 टेबल और 35 चेयर उपलब्ध कराईं। क्लब पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आगे भी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने में संस्था हरसंभव सहयोग करेगी।

राम स्वरूप इंटर कालेज, जो वर्ष 1908 में स्थापित हुआ था। आज दो हजार से अधिक छात्राओं को शिक्षा प्रदान कर रहा है। विद्यालय की कई छात्राएं विदेशों में भारत का नाम रोशन कर रही हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य टी.एन. अग्रवाल ने लॉयन्स क्लब का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल व सचिव अनुराग अग्रवाल ने किया। मंच पर मुख्य रूप से मुदित अग्रवाल, मून गोयल, कपिल अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, शोभिक गोयल, हर्षित अग्रवाल, अनन्त अग्रवाल, प्रतीक बंसल, लॉयन्स क्लब आगरा अमन के पूर्व अध्यक्ष संजीव अग्रवाल सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor