लायंस क्लब प्रयास ने कराया तुलसी–शालिग्राम विवाह, आठ निर्धन कन्याओं के हाथ भी पीले कराए
आगरा। आनंदी भैरव मंदिर रोड, दयालबाग स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में लायंस क्लब प्रयास द्वारा सामूहिक विवाह समारोह एवं तुलसी–शालिग्राम विवाह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर आठ निर्धन कन्याओं का वैदिक विधि से विवाह कराया गया।
मुख्य अतिथि डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि कन्या का दान नहीं, कन्या प्रदान की जाती है। उसे परिवार का सम्मानित सदस्य मानना हर समाज की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान क्लब की महिला सदस्यों ने आचार्य सुनील वशिष्ठ के निर्देशन में तुलसी–शालिग्राम विवाह का भावनात्मक दृश्य प्रस्तुत किया। अजय भार्गव और अशु मित्तल ने कहा कि यह आयोजन केवल विवाह नहीं, बल्कि बेटियों के सम्मान और आत्मनिर्भरता का पर्व है। नवविवाहितों को टीवी, वाशिंग मशीन, डबल बेड, सिलाई मशीन सहित संपूर्ण गृहस्थी सामग्री भेंट की गई।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय अजय भार्गव पूर्व अध्यक्ष अशु मित्तल ने भी विचार व्यक्त किए। अशु मित्तल, सचिव सुरभि पाटनी, तनुजा मांगलिक, रीना गर्ग, गीतिका अग्रवाल, शिवांगी अग्रवाल, रुचि बागला, कुमुद गुप्ता, शीनू कोहली, रानू अग्रवाल, निधि लाल, वनिता गोयल, नीतू खन्ना, दिव्या गोयल, मयूरी मित्तल, डॉ. परिणीता बंसल, मीनाक्षी मोहन, संजना सरीन, नीति जुनेजा आदि ने बरात का स्वागत किया। क्लब अध्यक्ष रितेश मांगलिक ने धन्यवाद ज्ञापन किया। संजीव मित्तल, पंकज गर्ग, दीपक अग्रवाल, विनीत खन्ना, कुमार कृष्ण गोयल, संजय गोयल आदि उपस्थित रहे।