नन्हें कदम, बड़ा हौंसला,नौ साल की वंशिका ने स्केटिंग से तय किया आगरा से अयोध्या तक का सफर

आगरा। आगरा की महज 9 वर्षीय वंशिका यादव ने वह कर दिखाया है, जो बड़े-बड़ों के लिए भी किसी चुनौती से कम नहीं। वंशिका ने स्केटिंग करते हुए आगरा से अयोध्या तक करीब 480 किलोमीटर की लंबी और कठिन यात्रा पूरी कर एक नई मिसाल कायम की है। यह साहसिक सफर उसने 6 दिनों में पूरा किया।

Jan 11, 2026 - 19:04
 0
नन्हें  कदम, बड़ा हौंसला,नौ साल की वंशिका ने स्केटिंग से तय किया आगरा से अयोध्या तक का सफर
स्केट करती अयोध्या पहुंची वंशिका यादव।

आगरा। आगरा की महज 9 वर्षीय वंशिका यादव ने वह कर दिखाया है, जो बड़े-बड़ों के लिए भी किसी चुनौती से कम नहीं। वंशिका ने स्केटिंग करते हुए आगरा से अयोध्या तक करीब 480 किलोमीटर की लंबी और कठिन यात्रा पूरी कर एक नई मिसाल कायम की है। यह साहसिक सफर उसने 6 दिनों में पूरा किया।

रोज़ 80 किलोमीटर स्केटिंग, हिम्मत की जीत

इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान वंशिका ने रोज़ाना औसतन 80 किलोमीटर स्केटिंग की। ठंड, थकान, खराब सड़कों और मौसम की कठिन परिस्थितियों के बावजूद उसने न तो हार मानी और न ही हौसले डगमगाने दिए। हर दिन नई चुनौती थी, लेकिन वंशिका का आत्मविश्वास और जज़्बा उससे कहीं बड़ा साबित हुआ।

ठंड और मुश्किलें भी नहीं रोक सकीं हौंसले 

सफर के दौरान कड़ाके की ठंड और शारीरिक थकान सबसे बड़ी परीक्षा थी। कई बार पैरों में दर्द और शरीर में जकड़न के बावजूद वंशिका ने स्केटिंग जारी रखी। उसके इस जज़्बे को देखकर रास्ते में लोग रुक-रुक कर उसका उत्साह बढ़ाते रहे।

रामलला के दर्शन कर पूरी हुई यात्रा

अयोध्या पहुंचकर वंशिका ने रामलला के दर्शन किए। इस भावुक पल के साथ उसकी यात्रा न सिर्फ शारीरिक उपलब्धि बनी, बल्कि आस्था, अनुशासन और संकल्प का प्रतीक भी बन गई। वंशिका का कहना है कि उसने यह यात्रा आत्मविश्वास बढ़ाने और बच्चों को अपने सपनों के लिए मेहनत करने का संदेश देने के उद्देश्य से की।

बच्चों के लिए बनी प्रेरणा

वंशिका यादव की यह उपलब्धि आज के बच्चों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। कम उम्र में इतना बड़ा लक्ष्य तय करना और उसे पूरा करना यह साबित करता है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो उम्र और परिस्थितियां बाधा नहीं बनतीं। स्थानीय खेल प्रेमियों और नागरिकों ने वंशिका की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि वह आगरा ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर रही है।