लक्ष्य आगरा के सातवें अधिवेशन में होगा लोधी मेधाओं का सम्मान

लक्ष्य आगरा आगामी आठ अक्टूबर को अपना सातवां अधिवेशन करने जा रही है। इसमें लोधी समाज के मेधावियों के साथ ही सेवानिवृत्त व नवनियुक्त कर्मचारियों का सम्मान किया जाए।

Sep 2, 2024 - 11:47
Sep 2, 2024 - 11:55
 0
लक्ष्य आगरा के सातवें अधिवेशन में होगा लोधी मेधाओं का सम्मान
फतेहपुरसीकरी में लक्ष्य आगरा के सातवें अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन करते इंजीनियर किशोरी सिंह राजपूत एवं संस्था के अन्य पदाधिकारी।

फतेहपुरसीकरी (आगरा)। लोधी क्षत्रिय इंप्लाइज एसोसिएशन (लक्ष्य आगरा) संस्था आगामी आठ अक्टूबर को अपने सातवें अधिवेशन में समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं और सेवानिवृत्त के साथ नव नियुक्त सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों का सम्मान करेगी। 

इस प्रस्तावित कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन फतेहपुरसीकरी स्थित गोकुल वाटिका में हुआ। 
 लक्ष्य आगरा के जिलाध्यक्ष इंजीनियर किशोरी सिंह राजपूत, महामंत्री लक्ष्मण सिंह राजपूत, मार्गदर्शक सुरेश चंद राजपूत, संस्थापक इंजीनियर रतिराम लोधी ने बताया कि  6 अक्टूबर का कार्यक्रम शास्त्रीपुरम स्थित गायत्री पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में होगा। 

इंजीनियर देवी सिंह, ऑडिटर विजय पाल सिंह, महाराज सिंह लोधी, कोमल सिंह राजपूत ने बताया कि संस्था की ओर से निर्धन परिवारों के बच्चों को निःशुल्क  कोचिंग करने की व्यवस्था की गई है।
 
धीरज सिंह राजपूत और तेज सिंह लोधी ने बताया कि जनपद में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षण सामग्री व शुल्क की व्यवस्था करके निरंतर शिक्षा ग्रहण कराई जा रही है। 

पोस्टर विमोचन के मौके पर सोहनलाल लोधी, भारत सिंह लोधी ने कई को संस्था की सदस्यता ग्रहण कराई। सुनीता राजपूत को महिला टीम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 
मीना राजपूत. नीलम राजपूत, नाहर सिंह फौजी, प्रधानाध्यापक प्रेम सिंह लोधी, डॉ. प्रेम पाल सिंह लोधी, सोबरन सिंह, इंजीनियर तेजपाल सिंह, प्रधान मांगीलाल लोधी, हरी बाबू, मदनलाल लोधी, हवलदार सूरजभान सिंह लोधी, महावीर सिंह वर्मा, प्रधानाचार्य थान सिंह राजपूत, अध्यापक विजयपाल, डॉक्टर गोविंद राजपूत की मौजूदगी उल्लेखनीय रही। 

SP_Singh AURGURU Editor